देखिये क्या- क्या दे रहें है अखिलेश समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में

देखिये क्या- क्या दे रहें है अखिलेश समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में

लखनऊ -मुलायम सिंह की गैरमौजूदगी में अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया | मेनिफेस्टो में सभी के लिए कुछ न कुछ करने का वादा किया गया है | हालाकि इतने वादों को किस रिसोर्सेस से पूरा किया जाएगा यह नहीं बताया गया | मेनिफेस्टो में युवाओं और महिलाओं पर फोकस किया गया है | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को यूपी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का मैनिफेस्टो जारी कर दिया है। पार्टी मुख्‍यालय में बने मंच से जारी किए गए मैनिफेस्टो के ऐलान के समय अखिलेश, डिंपल यादव समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
2012 के सपा मैनिफेस्टो पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि उन्होंने 2012 का घोषणा पत्र गंभीरता से लागू किया।

  • यहां बता रहे हैं समाजवादी पार्टी की ओर से जारी किए गए मैनिफेस्टो की 10 खास बातें।
  • समाजवादी लैपटॉप, कन्या विद्या धन, यूपी-100, सपा पेंशन, लोहिया आवास, 108 एंबुलेंस और एक्सप्रेस वे को आगे भी चलाया जाएगा।
  • मैनिफेस्टो में गरीब लोगों को मुफ्त गेहूं और चावल दिए जाने की भी घोषणा की गई। अल्पसंख्यकों के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाए जाएंगे।
  • गरीब किसानों के जानवरों के इलाजों के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू की जाएगी। आने वाले समय में यूपी का कोई जिला ऐसा नहीं होगा, जहां फोरलेन नहीं होगा।
  • प्राइमरी स्कूल में गरीब बच्चों को एक लीटर घी और एक किलो मिल्क पाउडर मिलेगा।
  • मजदूरों को रियायती दर पर मिड-डे मीलगरीब महिलाओं को प्रेशर कूकर दिया जाएगा।
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए ओल्ड ऐज होम बनाने का वादा महिलाओं को रोडवेज बसों में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की सुविधा शुरू होगी।
  • आगरा, कानपुर, मेरठ, वाराणसी में मेट्रो सेवा शुरू होगी।एक करोड़ लोगों को हर महीने एक हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी।समाजवादी स्मार्टफोन दिए जाएंगे।
  • इसके लिए एक करोड़ 40 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।समाजवादी किसान कोष बनाया जाएगा।


Share this story