ये लड़की शमशान घाट कर रही थी कुछ ऐसा जिसे जानकर रह जायेगे

ये लड़की शमशान घाट कर रही थी कुछ ऐसा जिसे जानकर रह जायेगे

डेस्क-कोई भी इंसान शमशान घाट तो क्या उसके आसपास जाना नहीं पसंद करता है, कुछ लोग डर के चलते शमशान घाट के पास नहीं जाते है, लेकिन एक लड़की ऐसी भी है, जो शमशान घाट जाना पसंद करती है, यूं कहें कि वह इसे ही अपनी दुनिया मानता है। जी हां, यह लड़की हैदराबाद की रहने वाली श्रुति रेड्डी एक सॉफ्टवेयर डेवलपर थीं। कहते है इसने अपनी नौकरी छोड़कर अंतिम संस्कार सेवाएं शुरू कर दीं। कुछ लोग इसके फैसले को लेकर नाराज हुए तो कुछ ने इसे पागल तक पता दिया।

अंतिम संस्कार का सामान जुटाने के लिए सभी परेशान हो रहे थे
श्रुति कुछ अलग करना चाहती थीं और उन्होंने अपने दिल की सुनी और एक अलग सोच के साथ अपनी कंपनी बनाई। यह आइडिया उनको तब आया जब कुछ साल पहले श्रुति के दादा जी की मृत्यु हो गई और उस दिन सब कुछ अस्त-व्यस्त था। अंतिम संस्कार का सामान जुटाने के लिए सभी परेशान हो रहे थे। इसलिए श्रुति ने एक ऐसी कंपनी चलाई, जो संस्कार से जुड़ी सुविधाएं उपलब्‍ध कराती है। कि जब लोगों को पता चला कि मैं ऐसा करने जा रही हूं, तो कुछ लोगों ने मुझे ऐसा काम न करने की सलाह दे डाली और मेरी मां ने तो मुझसे दो महीने तक बात ही नहीं कीं। इस काम में केवल श्रुति ही नहीं ब्लकि चार लोग ओर जुड़े हुए है। श्रुति का कहना है कि जैसे लोग वैडिंग प्लानिंग करते है, वैसे ही हम फ्यूनरल प्लानिंग करते है। अगर किसी के घर में मौत होती है तो एक फोन आने पर उसकी सारी टीम वहां पहुंच जाती है और संस्कार का सारा सामान उपलब्ध करवाती है। उसके इस फैसले से आम लोगों को काफी मदद मिल रही हैं।


Share this story