देखिए किसका भाग्य आज देगा साथ और किसे रहेंगी मुश्किलें ,राशिफल 11 फ़रवरी का

देखिए किसका भाग्य आज देगा साथ और किसे रहेंगी मुश्किलें ,राशिफल 11 फ़रवरी का
मेष : आज संभलकर कदम उठाएं । आसपास के स्वजनों के साथ उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक रूप से आप व्यग्रता का अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वृषभ : भावनाओं के बंधन में बंधने का अनुभव आज आपको होगा। आपके कार्य दिन में संपन्न हो जाने से आनंद की मात्रा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। मिथुन : नकारात्मक मानसिक व्यवहार न रखें। असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल नहीं रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय हासिल करेंगे।
कर्क :
भावनाओं के प्रवाह में आप न बह जायें। छोटे प्रवास या पर्यटन की संभावना है। आज के दिन आपका आरोग्य भी अच्छा रहेगा और मन भी प्रफुल्लित रहेगा। धन खर्च अधिक होगा। सिंह : आज किसी भी निर्णय लेने की स्थिति में आप नहीं रहेंगे इसलिए आवश्यक निर्णय आज न लें। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखें। गलतफहमियों को दूर करें। कन्या : दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से सुख शांति रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बाधा होगी।
तुला :
आज पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेमपूर्ण वर्तन रहेगा। आर्थिक आयोजन निष्ठापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। संतान की ओर से सुख मिलेगा। वृश्चिक : आपके लिए भाग्यवृद्धि का दिन है। विदेश स्थित स्नेहीजन से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ की भी संभावना है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। धनु : आज निषेधात्मक विचार आपके मन की स्वस्थता पर नकारात्मक असर करेंगे, इसलिए वैचारिक स्तर पर संयम रखना आवश्यक है। आर्थिक रूप से तंगी का अनुभव करेंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग है। व्यवसाय से लाभ होगा।
मकर :
आज के दिन परिजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास या पर्यटन का आनंद मनाएंगे। परंतु मध्याहन के बाद आपका मन व्यग्रता का अनुभव करेगा। अधिक खर्च होने से धन की तंगी रहेगी। सरकारी कार्यों में विघ्न आएंगे। कुंभ : आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में भी आनंद छा जाएगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी। आनंद-प्रमोद के साथ वाहनसुख प्राप्त होगा। मीन : आज के दिन विजातीय आकर्षण से दूर रहें। किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद न करें। नए कार्य का प्रारंभ न करें। परंतु मध्याहन के बाद स्थिति में आकस्मिक सुधार दिखेगा।

Share this story