शादी में सात फेरो से पहले दुल्हे ने दुल्हन के साथ किया ऐसा जिसका विडियो देखकर उड़ जायेगे होश

शादी में सात फेरो से पहले दुल्हे ने दुल्हन के साथ किया ऐसा जिसका विडियो देखकर उड़ जायेगे होश

डेस्क-यहां फेरों से पहले दूल्हे ने मंडप में ही दुल्हन को पीटना शुरु कर दिया।सुनाम में विवाह की रस्में निभाते वक्त जब दूल्हे व उसके परिजनों ने कम दहेज देखा तो इस कद्र भड़क उठे कि लड़की दुल्हन को पीट डाला और बगैर शादी किए ही घर लौट गए।सुनाम के गांव जगतपुरा निवासी लड़की के पिता भोला सिंह तथा माता सर्बजीत कौर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रमनदीप कौर की शादी बरनाला के लवप्रीत सिंह से तय की थी। गरीब होने के बावजूद उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था।दो साल पहले उनकी बेटी की शादी लवप्रीत सिंह के बडे़ भाई स्वर्णप्रीत सिंह से हुई थी। स्वर्णप्रीत द्वारा आत्महत्या करने के बाद उसके छोटे भाई लवप्रीत सिंह से शनिवार को शादी होनी थी।जब विवाह की रस्मों के दौरान दहेज दिखाया गया तो ज्यादा दहेज की मांग करने लगे।

लड़की को पीट कर शादी छोड़कर चले गए

इसी दौरान बहस हो गई और लड़की को पीटकर शादी की रस्में बीच छोड़कर भाग गए।घायल लड़की को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मेंहदी व शादी का चूड़ा पहने अस्पताल में उपचाराधीन लड़की व उसके माता-पिता ने प्रशासन ने इंसाफ दिलाने व कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।



Share this story