फोर्ब्स की सूची में 101 भारतीय.लेकिन फिर इस बार मुकेश अम्बानी पहले पावदान पर

फोर्ब्स की सूची में 101 भारतीय.लेकिन फिर इस बार मुकेश अम्बानी पहले पावदान पर

नयी दिल्ली । प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स के एक अरब डॉलर या उससे ज्यादा की संपत्ति वाले धनकुबेरों की सूची में इस साल 101 भारतीयों को शामिल किया गया है जिसमें 13 नये चेहरे हैं।


सबसे ज्यादा अरबपतियों के मामले में भारत चौथे स्थान पर है। फोर्ब्स ने बताया कि 23.2 अरब डॉलर के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी भारतीयों में पहले नंबर पर हैं जबकि वैश्विक स्तर पर उन्हें 33वाँ स्थान मिला है। उनके बाद मित्तल उद्योग के प्रमुख लक्ष्मी नारायण मित्तल (16.4 अरब डॉलर) का स्थान है जो वैश्विक सूची में 56वें स्थान पर हैं।


विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी 14.9 अरब डॉलर, सनफार्मा के संस्थापक दिलीप शांघवी 13.7 अरब डॉलर तथा एचसीएल के संस्थापक शिव नादर 12.3 अरब डॉलर के साथ वैश्विक स्तर पर क्रमश: 72वें, 84वें और 102 वें स्थान पर रहे। सूची के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स 86 अरब डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। पिछले एक साल में उनकी संपत्ति 11 अरब डॉलर बढ़ी है। वह लगातार चौथे साल तथा पिछले 23 साल में 18 बाद शीर्ष पर रहे हैं। सभी धनकुबेरों की कुल संपत्ति पिछले एक साल में 6480 अरब डॉलर से बढ़कर 7670 अरब डॉलर पर पहुँच गयी है। वर्ष 2016 में एक अरब डॉलर की संपत्ति वाले लोगों की संख्या 1,810 थी जो इस साल बढ़कर 2,043 पर पहुँच गयी। है। इस प्रकार इनके पास औसतन 3.75 अरब डॉलर की संपत्ति है।

Share this story