जोश में होश न खोये कार्यकर्ता , कानून का राज स्थापित करने में सहयोग करें मुस्कान के साथ गोरखपुर मे सीएम योगी आदित्यनाथ पहुचे अपने लोगों के बीच
Mar 25, 2017, 12:02 IST
लखनऊ- मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुचने के बाद गोरक्षपीठ के महंत सांसद और अब उत्तर प्रदेश के सीम योगी आदित्यनाथ काफी खुश दिखे और उनके पहुचने पर गोरखपुर की जनता काफी प्रसन्न दिखी साथ ही गाडी में बैठे ही योगी आदित्यनाथ ने मुस्कुराकर उनलोगों का अभिवादन किया | योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर में नागरिक अभिनन्दन होगा और दो दिनों के प्रवास पर सीम गोरखपुर रहेंगे |
video courtesyANI
#WATCH Live from Gorakhpur (UP) : Welcome ceremony of Yogi Adityanath on his first visit to Gorakhpur as CM https://t.co/tTLENhrhMo
— ANI (@ANI_news) March 25, 2017
देखिये क्या कहा योगी आदित्यनाथ ने
-यह मेरा अभिनन्दन नहीं प्रदेश के 25 करोड़ की जनता का है मई उनका आभार व्यक्त करता हू |
- हम लोगों की जिम्मेदारी अब और भी बढ़ गयी है ,हमें प्रदेश की जनता का सपना पूरा करना है |
- लोगों का पलायन रोकना है |
- पूर्व की सरकार ने युवाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई |
- फर्टीलाइज़र फैक्टरी की नीव खुद प्रधानमंत्री ने रख कर पूर्वी भारत के विकास की नीव रखी |
- हम सबके सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदर्श हैं ,संगठन के रूप में अमित शाह ने नए युग में प्रवेश किया
- यह एक पद नहीं है यह एक कर्तव्य है ,22 करोड़ की जनता के लिए हमारा कर्तव्य है |
- प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास होगा तुष्टिकरण किसी का नहीं होगा
- किसी भी तबके का कोई भी हो कोई भी उपेक्षित नहीं होगा
- चीनी मिल और बेरोजगारों के पलायन को रोकने के लिए आशा कार्यकर्ताओं के लिए काम करेगी |
- चुनाव पूर्व लोक कल्याण संकल्प पत्र का पालन करेंगे
- भ्रस्ट्राचार मुक्त शासन होगा गुंडा राज समाप्त होगा
- गोरखपुर पहले प्रयोगशाला बनी रही है
- गोरखपुर का नाम लेने पर लोग भयभीत हो जाते थे
- अराजकता के लिए गोरखपुर बदनाम था उससे उभरा है
- आपका आशीर्वाद चाहिए
- मई इस लायक नहीं हूँ आप मेरा अभिनन्दन करें मैंने आपलोगों के साथ संघर्ष किया है आपका साथ चाहिए कानून के राज स्थापित करने में सहयोग करेंगे |
- भाजपा की बड़ी जीत है
- जोश में होश नहीं खोये कानून हाथ में न लें |