कपूर के फायदे जानकार हो जायेगे हैरान

कपूर के फायदे जानकार हो जायेगे हैरान

डेस्क---- कपूर एक ऐसी चीज है जो सभी के घर आसानी से मिल जाती है नहीं तो आप इसे आसानी से किसी भी बाजार से खरीद सकते है। लेकिन क्या आपको पता है इसका इस्तेमाल त्वाचा का सौंदर्य बढ़ाने और बालों को अच्छा बनाने के लिए भी किया जाता है। अगर आपको इन फायदों के बारे में नहीं पता है तो चलिए आपको बताते है किस तरह कपूर आपको सुंदर बनाता है।

  • पेट दर्द में राहत के लिए

अगर आपके पेट में काफी दर्द हो रहा है और आप नहीं समझ पा रहें की क्या करें तो आप एक ग्लास पानी लें और इसमें अजवाइन डाल कर इसे अच्छे से उबाल लें। अब इसमें एक चुटकी कपूर मिला लें और पीले। यह पानी पीने से आपका पेट दर्द कुछ ही समय में ठीक हो जाएगा।

  • मांसपेशियों में होने वाले दर्द से राहत

अगर आपकी मासपेशियों में दर्द रहता है और आपका यह दर्द दवाइयों से भी ठीक नहीं हो रहा है तो आप नारियल के तेल में कपूर का तेल मिला कर, इसे अपने पैरों में या दर्द वाले हिस्से में लगा सकते है। इससे आपको तुरंत आराम मिल जाएगा।

  • खुजली पर भी कारगर

कपूर से आपकी स्किन पर होने वाली खुजली या रेशिज से आपको राहत मिल सकती है। इसके लिए आप कपूर को नारियल के तेल में मिला कर अपनी स्किन के खुजली या रेशिज वाले हिस्से पर लगाए।

  • कटे और जले पर भी असरदार

कपूर से ना सिर्फ आपकी जली हुई स्किन ठीक होती है बल्की इससे उसके निशान भी हल्के हो जाते है। आप कपूर की कुछ बूंदो को अपनी जली हुई स्किन पर लगा लें। इससे आपकी जलन कम हो जाएगी और इंफेक्शन का खतरा भी नहीं रहेगा।

  • इम्युनिटी को भी बढ़ाए

कपूर से हमारे आस-पास मौजूद किटाणु दूर होते है और इसी वजह से स्वाइन फ्लू के समय कई लोग अपने रुमाल में कपूर रखते है।

  • स्वस्थ और अच्छे बालों के लिए कपूर

नारियल के तेल में कपूर मिला लें और इसे हल्का गुनगुना करके अपनी स्कैल्प पर लगाएं। इसके एक घंटे बाद अपने बालों को धो लें। इससे आपके स्कैल्प से रुसी और इंफेक्शन दूर हो जाएगा। साथ ही बाल मजबूत भी बनेगें।

  • मुहासों के निशानों को करें दूर

मुहांसे ऐसे होते है जो खुद तो कुछ समय बाद ठीक हो जाते है लेकिन उनके निशान हमारे चहरे पर रह जाते हैं। इसलिए इन निशानों को हटाने के लिए नारियल के तेल में कपूर मिला कर इसे रोज मुहासों के निशान पर लगाएं। इससे आपके निशान हट जाएगें।

  • फटी एड़ियों पर भी असरदार

फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए गर्म पानी में कपूर और नमक डालकर पानी को अच्छे से मिला लें। अब इस पानी में कुछ समय के लिए अपने पैरों को डाल कर रखें और कुछ देर बाद अपने पैरों को स्क्रब करें। इसके बाद अपनी एड़ियों पर मॉइस्चराइजर लगा लें। ऐसा रोजाना करने से आप फटी एड़ियों से छुटकारा पा सकते हैं और अपने पैरों को खूबसूरत बना सकते हैं।

  • तनाव सें भी दिलाए मुक्ति

कपूर के साथ ऑलिव ऑयल मिला कर इससे अपने सर पर मसाज करनें से आपकी टेंशन कम होगी और आपका ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। इसके साथ यह बालों के लिए भी अच्छा होता है।

  • दांत के दर्द को भी करे दूर

अगर आपके दांत में दर्द हो रहा हो तो आप कपूर को पीस कर इसका पाउडर बना लें और जिस दांत में दर्द हो उस जगह लगा लें। इससे आपके दांत का दर्द जल्दी से ठीक हो जाएगा।

Share this story