जानिए कैसे हुयी सेल्स गर्ल की हत्या उसी के फ्लैट में

जानिए कैसे हुयी सेल्स गर्ल की हत्या उसी के फ्लैट में

डेस्क --- देश की राजधानी दिल्ली की अमर कालोनी में आर्टिफिशियल ज्वैलरी बेचने वाली सेल्स गर्ल पूजा की हत्या कर दी गई। 30 वर्षीय पूजा की लाश उसके फ्लैट में बेड पर खून से सनी मिली। पुलिस को छानबीन में पता लगा कि घर के अंदर सामान फैला हुआ था।

पूजा फ्लैट में अकेले किराये पर रहती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। अमर कालोनी थाना के दयानंद कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में पूजा नामक सेल्स गर्ल रहती थी। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। वह यहां डेढ़ साल से किराये पर रह रही थी। पूजा का पति बिहार में रहता है।

पूजा की बहन और जीजा छतरपुर में रहते हैं। उसकी बड़ी बहन लगातार कोशिश के बाद भी पूजा से बात नहीं कर पा रही थी। इसके बाद वह पूजा के घर पर पहुंची। उसने अपने साथ लाई चाभी से दरवाजा खोला, तो अंदर पूजा की लाश बेड पर पड़ी थी। पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। 


Share this story