मुस्लिम पहुचे अयोध्या राम मंदिर बनाने, 3000 ईट लेकर लगाये जय श्री राम के नारे

मुस्लिम पहुचे अयोध्या राम मंदिर बनाने, 3000 ईट लेकर लगाये जय श्री राम के नारे

अयोध्या- जब से केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार आई है लोगों की उम्मीद ये लेकर बढ़ गयी है की अब अयोध्या में राम मंदिर बन जाएगा हिंदी तो हिन्दू अब कुछ मुस्लिम भी इसमें आगे आ रहे है की अयोध्या में राम मंदिर बने, गुरुवार को कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर अयोध्या के लोग आश्चर्यचकित रह गए। यहां विभिन्न क्षेत्रों से मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे और सड़क पर मुसलमानों हक और ईमान के साथ आओ, श्रीराम मंदिर का निर्माण कराओ के नारे लगाने लगे। साथ ही उन्होंने जय श्री राम के भी नारे लगाए।

  • मंदिर निर्माण के लिए नारे लगानेवाले ट्रक में 3,000 ईंटें लेकर भी आये थे। राष्ट्रीय मुसलिम मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का यह जत्था ईंटों के साथ अधिग्रहीत परिसर में विराजमान रामलला का दर्शन करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया। श्रीराम मंदिर निर्माण मुस्लिम कारसेवक मंच के सदस्य अयोध्या पहुंचे। मंच के अध्यक्ष आजम खान ने बताया कि हम लखनऊ से आ रहे हैं। हमारा मकसद है राम मंदिर निर्माण। पुलिस ने बताया कि मुस्लिम मंच के सदस्य बस्ती, महाराजगंज, गोरखपुर, लखनऊ आदि जगहों से आए थे।
  • इससे पहले मंच के कारसेवकों ने ईंट से भरे ट्रक को पूरे शहर में घुमाया। इन्होंने जोर-जोर से ‘जय श्रीराम’ के नारे भी लगाये। मंदिर निर्माण के प्रति इन 50 से अधिक मुसलिम कारसेवकों का जुनून देख कर अयोध्या के लोग भी दंग थे। अचानक इतनी बड़ी संख्या में ईंट के साथ कारसेवकों को देख कर प्रशासन के हाथ-पैर फूल गये। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और सभी मुसलिम कार सेवकों समझा-बुझा कर वापस भेज दिया।

https://m.aapkikhabar.com Provide All Kind Of News. we cover International Politics, Crime, Sports, Health, Lifestyile etc.

Like Our Facebook Page - https://www.facebook.com/akknews/?ref=aymt_homepage_panel

Follow us on Tweeter- https://twitter.com/aapkikhabarnews

Source- pooriduniya.com


Share this story