गायत्री प्रजापति को आखिर क्यों मिली जमानत

गायत्री प्रजापति को आखिर क्यों मिली जमानत

डेस्क-रेप केस में फंस समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को पॉस्को कोर्ट से मंगलवार को जमानत मिल गई है। गौरतलब है कि एक युवती ने गायत्री प्रजापति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था। गायत्री प्रजापति और उनके दो साथियों को इस मामले में लखनऊ की पॉस्को कोर्ट ने मंगलवार को जमानत दे दी। कोर्ट ने प्रजापति और उनके दोनों साथियों पिंटू और विकास को एक एक लाख रुपए के मुचलके पर जमानत दी है।

  • एक युवती ने गायत्री प्रजापति और उनके साथियों पर रेप का आरोप लगाया था।
  • युवती का आरोप है कि वर्ष 2014 में नौकरी और प्लॉट दिलान के बहाने उसे गायत्री प्रसाद प्रजापति ने लखनऊ स्थित गौतमपल्ली आवास पर बुलाया।
  • वहां उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। इसके बाद प्रजापति और उसके साथियों ने उसके साथ रेप किया।
  • साथ ही महिला का आरोप है कि उन लोगों ने इसका अश्लील वीडियो बनाते हुए तस्वीरें भी ली थीं।


Share this story