अमर अब अपने अकबर और एन्थोनी को छोड़ कर हमेशा के लिए चला गया

अमर अब अपने अकबर और एन्थोनी को छोड़ कर हमेशा के लिए चला गया

डेस्क - (राजीव)- बतौर विलेन फिल्म इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत करने वाले महान अभिनेता "विनोद खन्ना" अब हमारे बीच नहीं रहे, गुरुवार को उनकी अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के सितारों की आखें नम पड़ गयी थी, अपने "अमर" (विनोद खन्ना) को अंतिम विदाई देने उनके अंतिम संस्कार में पहुचे "अकबर" (ऋषि कपूर) और "एन्थोनी" (अमिताभ) मानो अन्दर ही अन्दर टूटे जा रहे थे क्युकी उनका सच्चा और प्यारा साथी "अमर" अब अपने "अकबर" और "एन्थोनी" को छोड़ कर चला गया था.

स्वर्गीय विनोद खन्ना जी की कई बेहतरीन फिल्मों में से एक "अमर अकबर एन्थोनी" हम सबको हमेशा याद रहेगी, "अमर" भले ही हम सब को हमेशा के लिए छोड़ कर चला गया हो लेकिन हमारे दिलों में हमेशा "अमर" रहेगें.


Share this story