ऐसे रखें ख्याल, मेकअप किट है खास

ऐसे रखें ख्याल, मेकअप किट है खास
शादी के फंक्शन हो या पार्टी और रोजाना खूबसूरत आकर्षक दिखने के लिए आपका मेकअप किट कुछ खास होना चाहिए। ढेर सारे कॉस्मेटिक्स अक्सर आपके ड्रेसिंग टेबल पर सजे होते हैं। लेकिन शानदार मेकअप के लिए आपकी मेकअप किट में कुछ चीजों का होना जरूरी होता है। ब्यूटी एक्सपर्ट का माना है, बढिया मेकअप अप्लाई करने के लिए सही ब्रशेज का इस्तेमाल जरूरी होता है।
आईशैडो ब्रश
अगर आपके मेकअप किट में एक फ्लैट- टिप्ड स्चयर ब्रश हो तो, ओवरऑल कलर के आईशैडो के लिए आप इसे यूज कर सकती हैं।
स्पॉन्ज
अगर फाउंडेशन को ब्लेंड करना हो तो ये बहुत काम आते हैं। इन्हें लिच्डि और क्रीम बेस दोनों ही टाइप के फाउंडेशन के लिए यूज किया जा सकता है। यही नहीं , आप इन्हें पेनस्टिक्स के साथ भी यूज कर सकती हैं। बता दें कि पेनस्टिक में मेकअप केक के फॉर्म में होता है , जिसे यूज करने के पहले वॉटर अप्लाई करना जरूरी होता है। हालांकि ये स्पॉन्ज बहुत सॉफ्ट नहीं होने चाहिए।
पाउडर पफ
लूज पाउडर अप्लाई करने के लिए आप इनका यूज करती होंगी। हालांकि इनका यूज भी आप आराम से करें , तो सॉफ्ट लुक आता है।
स्पॉन्ज ऐप्लिकेटर
ये आईशैडो को अप्लाई करने और ब्लेंड करने के लिए यूजफुल होते हैं। दरअसल , ये लाइंस को सॉफ्टर बनाने के लिए भी बेहतर रहते हैं। अगर आपको स्मोकी इफेक्ट चाहिए , तो इससे आप आईलाइनर को फैला भी सकती हैं।
कंटूर ब्रशेज
ब्लश ऑन के लिए बने ये ब्रश इस तरह से शेप में होते हैं कि आप कंटूर पाउडर को परफेक्ट प्लेस पर लगा सकें। ब्रश को सॉफ्ट के साथ फर्म भी होना चाहिए। अगर आपको लगता है कि ब्लश ज्यादा स्ट्रॉन्ग लुक दे रहा है ,तो अपने पाउडर पफ से थोड़ा लूज पाउडर अप्लाई करें, ताकि इफेक्ट थोड़ा सॉफ्ट हो जाए।
आई पेंसिल ब्रश
आई पेंसिल यूज करने के बाद पतली, फ्लैट टिप्ड ब्रश यूज की जा सकती है। इससे सॉफ्टर लुक मिलेगा।
आईब्रा ट्वीजर
इसकी हेल्प से आप ब्रोज को प्लक कर सकती हैं और उन्हें शेप भी दे सकती हैं।
आईलैश कर्लर
यह आपके आईलैशेज को डिफाइन करने के लिए जरूरी है। इसे मस्कारा अप्लाई करने से पहले यूज करें।
आईलैश कॉम्ब ऐंड ब्रश
आईलैश कॉम्ब ऐंड ब्रश से आपको नैचरल इफेक्ट मिलता है। इसे यूज करने से आपके आईलैशेज एक दूसरे से नहीं चिपकेंगे। आप चाहें तो आईब्रोज को प्लक करने के बाद इसकी हेल्प से ब्रश भी कर सकती हैं।
लिप ब्रश
लिप ब्रश की हेल्प से लिपस्टिक का ऐप्लिकेशन हमेशा ही बेहतर होता है। दरअसल , इससे लिपस्टिक नहीं फैलती और आप लिप्स के कॉर्नर पर भी कलर अप्लाई कर पाती हैं। जबकि लिपस्टिक ट्यूब के साथ लिप के कॉर्नर तक पहुंचना आसान नहीं हैं।
००

Share this story