जब मासूम लड़कियों के साथ पकड़े गए वीआईपी लोग

जब मासूम लड़कियों के साथ पकड़े गए वीआईपी लोग
सेक्स रैकिट:
11 नामजद, 12 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
ललितपुर। बुन्देलखण्ड के पिछड़े इलाकों में शुमार ललितपुर जनपद में एक बड़े सेक्स रैकिट का भाण्डाफोड़ हुआ है। पिछले कई दिनों से मासूम लड़कियों की जिन्दगी को बर्बाद कर रही एक महिला समेत ग्यारह लोगों के चेहरे इस मामले में उजागर हुये हैं। इसके अलावा कई वीआईपी लोगों के भी इस काण्ड में शामिल होने की खबरें चर्चाओं का विषय बनी हुईं हैं।
मासूमों की जिन्दगी बर्बाद कर रहे थे लोग
पुलिस ने महिला समेत ग्यारह नामजद व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। तो वहीं पांच लोगों के पकड़े जाने की भी खबर है।मिली जानकारी के अनुसार शहर के एक मोहल्ले में विगत कई दिनों से सेक्स रैकिट का गोरखधंधा अंजाम दिया जा रहा था। इसका खुलासा उस समय हुआ जब एक मासूम छात्रा ने बीती देर शाम पुलिस के समक्ष कुछ लोगों के नाम खोलते हुये अपने साथ हुये दुष्कर्म की बात कही। छात्रा के मुंह सुनी बात को सुनकर पुलिस के रोंगटे भी खड़े हो गये।
कई वीआईपी लोगों के नाम गोरखधंधे में शामिल
पुलिस ने छात्रा द्वारा दी गयी जानकारी पर कार्यवाही शुरू कर दी। देर रात छात्रा के पिता की लिखित शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने माही सिंह परमार, आमिर पठान, आलोक द्विवेदी, राहुल नायक उर्फ राही, गजेन्द्र सिंह बुन्देला, हरेन्द्र सिंह बुन्देला, कल्यान, राज चैहान, देवेन्द्र पटेल, महाराज पिसनारी, जालौन के थाना कालपी व हाल निवासी मोहल्ला नई बस्ती यश गुप्ता के अलावा 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 376डी, 342, 120बी, 506 व 3/4 पास्को एक्ट व 3/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस ने मामले से जुड़े पांच लोगों को लिया हिरासत में
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार उक्त लोगों ने छात्रा को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गये और नशीली दवा पिलाकर उसके साथ दुराचार किया। इतना ही नहीं रास्ते में रोक कर बन्धक बनाकर जान से मारने की धमकी देते हुये बारी-बारी से दुराचार करते हुये अनैतिक व्यापार करवाया। यह घटना पूरे ललितपुर शहर में पूरे दिन चर्चाओं का विषय बनी रही।

Share this story