तमंचे की नोक पर प्रेमिका ने मंडप से किया दुल्हे का अपहरण देखती रह गयी दुल्हन

तमंचे की नोक पर प्रेमिका ने मंडप से किया दुल्हे का अपहरण देखती रह गयी दुल्हन

बाँदा: उत्तर प्रदेश में एक शादी समारोह में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दूल्हे की प्रेमिका तमंचे की नोक पर मंडप से दूल्हे को किडनैप करके ले गई। दूल्हे के अगवा होने से वहां पर कोहराम मच गया।

दरअसल बांदा जिले के गांव मोहन पुरवा से अशोक पुत्र रामहेत यादव की बारात हमीरपुर के भवानी गांव आई थी। जहां उसकी शादी राम सजीवन की पुत्री भारती से होनी थी। कार्यक्रम गहबरा के एक महाविद्यालय में चल रहा था। इसी दौरान वहां पर दूल्हे की प्रेमिका तीन गाडिय़ों में दर्जनभर लोगों के साथ तमंचे से लैस होकर पहुंची। तमंचा लहराते हुए वहां पर लड़की ने ऐलान किया ‘ यह लड़का मुझसे मोहब्बत करता है… मुझे धोखा देकर शादी कर रहा है…मैं यह होने नहीं दूंगी। इसके बाद लड़की के साथ आए उसके साथी दूल्हे को उठा ले गए इससे शादी के मंडप में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक अशोक यादव बांदा में नौकरी करता है। साथ में काम करने वाली लड़की से उसको मोहब्बत हो गई। इसी बीच किसी ने लाइट बन्द कर दी जिससे समारोह में अफरा तफरी मच गई।

बताया जा रहा था दूल्हा अशोक यादव घर वालों की दबाव में शादी कर रहा था जबकि कुछ लोगों का कहना है की दुल्हे की गर्ल फ्रेंड और दुल्हे ने चोरी-छिपे शादी शादी कर साथ रह भी रहे थे मगर इसी बीच दुल्हे के घरवालों ने उनकी पसंद की लड़की से शादी करने का दबाव डाला गया. जिसके बाद शादी के दौरान ये सब हुआ और फिर दूल्हे के अगवा होने के बाद दूल्हन के घर वालों ने फौरन पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने सूचना पाकर तुरंत ही उस लड़की और दूल्हे की तलाश शुरू कर दी। हमीरपुर के एएसपी ब्रजेश कुमार मिश्रा ने लड़की के घरवालों को भरोसा दिलाया है कि उनके साथ इंसाफ होगा।


Share this story