क्या कहते हैं 19 मई 2017को आपके सितारे

क्या कहते हैं 19 मई 2017को आपके सितारे

आज सूर्य वृष राशि में रहेगा और चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा, इन दोनों को आज धनिष्ठा नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन में क्या उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आइए डालते हैं आज के राशिफल पर एक नजर.....

मेष :-

मेष राशि के जातकों को आज ऑफिस में नए अधिकार मिलेंगे, अगर आप आज बुजुर्गां की बात मानते हैं तो आपको लाभ होगा।

वृष :-

वृष राशि के जातकों के लिए नौकरी-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं, अच्छे समय का लाभ अवश्य उठाएं

मिथुन :-

मिथुन राशि के जातक अगर अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं, थोड़ा-बहुत धनलाभ भी होगा।

कर्क :-

कर्क राशि के जातक अपने विरोधियों व आलोचकों पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें, सफलता अवश्य मिलेगी।

सिंह :-

सिंह राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, सफलता के लिए मन लगाकर कार्य करें।

कन्या :-

कन्या राशि के जातक आज अपने आस-पास के खुशनुमा माहौल से प्रसन्न रहेंगे, स्वयं को सिद्ध करने के अवसर भी मिलेंगे।

तुला :-

तुला राशि के जातक आज अगर किसी वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लेते हैं तो जीत मिलेगी।

वृश्चिक :-

वृश्चिक राशि के जातकों को आज पारिवारिक और व्यवसायिक जिम्मेदारी एक साथ निभानी पड़ेगी।

धनु :-

धनु राशि के जातकों का धन आज पुरानी देनदारी चुकाने और घरेलू सामान की शॉपिंग करने में खर्च होगा, अनावश्यक खर्च करने से बचें।



मकर :-

मकर राशि के जातक आज पूरे दिन व्यस्त रहने से थकान महसूस करेंगे, पुराने दोस्तों के अचानक मिलने से खुश होंगे।

कुंभ :-

कुंभ राशि के जातकों को रिश्तेदारों से छोटी-मोटी लेन-देन करनी पड़ेगी, अकस्मात कोई मुआवजा मिलेगा।

मीन :-

मीन राशि के जातक अगर नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो उन्हें रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्टसी वेब


Share this story