जब लड़के बॉलीवुड अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा की स्कर्ट खीचते

जब लड़के बॉलीवुड अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा की स्कर्ट खीचते

मुंबई: परिणीति चोपड़ा हाल ही में मुंबई में अक्षय कुमार के साथ एक सेल्फ डिफेंस इवेंट में शामिल हुईं. यहां उन्होंने आत्म सुरक्षा की अहमियत बताते हुए अपनी पुरानी बातें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि बचपन में वह साइकिल से स्कूल जाती थीं और उस दौरान छेड़छाड़ का शिकार भी हुईं. परिणीति ने बताया कि स्कूल आने-जाने के दौरान लड़के उनको छेड़ते थे और कई बार उनकी स्कर्ट उठाने की कोशिश भी करते थे. वह इन सब चीजों से बहुत परेशान रहा करती थीं.

परिणीति को इस सबसे बचाने के लिए उनके पापा साइकिल से उन्हें स्कूल छोड़ने जाते थे. परिणीति ने इस मौके पर कहा कि सेल्फ डिफेंस हर लड़की को सीखना चाहिए और अक्षय कुमार इस दिशा में अच्छा प्रयास कर रहे हैं. वहीं परिणीति ने लड़कियों से यह भी कहा कि अगर कोई बदतमीजी करे तो ऐसी सिचुएशन में सामने वाले के फेस पर पंच लगा देना चाहिए!


Share this story