जानिए केसा रहेगा आपकी राशि का राशिफल जून (भविष्यफल जून 2017 )

जानिए केसा रहेगा आपकी राशि का राशिफल जून (भविष्यफल जून 2017 )
कृपया ध्यान दे :---
---यह राशिफल सामान्य आधार पर एवं आपके लग्न और चंद्र राशि को ध्यान में रखते हुए लिखा गया है |
---अच्छे या बुरे परिणामों के लिए आपकी वर्तमान दशा – अंतर दशा अधिक जिम्मेदार होती है साथ ही दशानाथ की कुंडली में स्थिति के अनुसार ही परिणाम आते है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे |
( विशेष सूचना:-यह राशिफल/भविष्यफल आपकी चन्द्र राशि / यह राशिफल नाम के आधार पर है। अत: इसे अपने नाम के प्रथम अक्षर से निर्धारित राशि और गोचर के आधार पर ही देखें। वैदिक ज्योतिष में राशि का निर्धारण नक्षत्रों को आधार मानकर चंद्रमा की उपस्थिति के अनुसार राशि का निर्धारण किया जाता है। पूरा भूमंडल गोल होने के कारण 360 अंश मान को 12 बराबर भागों में बांटकर 30 अंश की एक राशि मानी गई है। हमारे 27 नक्षत्रों के चार भाग कर कुल 108 चरण बनाए गए हैं। प्रत्येक राशि में सवा दो नक्षत्र (9 चरण) शामिल कर बारह राशियां बनाई गई हैं। इस प्रकार वैदिक रीति से चंद्र आधारित राशियों में समय की सूक्ष्म ईकाई का प्रयोग कर भविष्य कथन किया जाता है, जो ज्यादा सटीक होता है। दैनिक राशिफल आपको अपने बोलते हुए नाम के अनुसार देखनी चाहिए क्योंकि शास्त्रों में लिखा है कि विदेश यात्रा, व्यापार, व्यवसाय प्रारम्भ करने, गृह प्रवेश और विवाह के समय हमेशा जन्म राशि के आधार पर निर्णय करना चाहिए। बाकी अन्य सभी कार्यों में बोलते नाम की राशि के अनुसार निर्णय करना चाहिए।
जून 2017 के महीने में आपके सितारे आपके लिए क्या नया लाएंगे, यह हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। हमेशा की तरह अपने पाठकों को मासिक राशिफल प्रदान करते हुए आज हम साल के छठे महीने यानि कि जून महीने की ग्रहीय स्थितियों से आपको परिचित कराएंगे।
------------------------------ ------------------------------ -----------------
मेष- वाणी-व्यवहार प्रभावी और मधुर रहेगा। रिश्तों में आये तनाव दूर कर पाने में सफल होंगे। शरणागतों की भरपूर मदद करेंगे। वही करने का वादा करें जिसे खुद पूरा कर सकते हों। यह महीना आपके लिए शुभकारी रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होने की सम्भावना है, संबंधों में निकटता आएगी।यह महीना आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं है, पैरों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। बिजनेस करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। इस राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।
सुझाव:- आप हनुमान जी के मंदिर में सिंदूर दान करें, हितकर होगा।
शुभ रंग- हरा
वृषभ- अपनों को ही नहीं विरोधियों को क्षमा करने का साहस रहेगा। अच्छे होस्ट बने रहेंगे, मिलने वालों का तांता लगा रह सकता है। करीबियों में प्रभाव बढेगा। इस महीने यात्रा संभव। ग्रहों की बुरी स्थिति आपके स्वभाव पर गहर आसर बनाएगी जिसके कारण आप कुछ चिड़चिड़े या गुस्सैल हो सकते हैं। ध्यान रहे इस महीने किसी को पैसा उधार ना दें। । निजी संबंध प्रगाढ़ हो सकते हैं। संबंधों मे भी निकटता आ सकती है।
सुझाव:- लाभ हेतु आप ब्राह्मण को भोजन करायें, मंगल होगा।
शुभ रंग – लाल
मिथुन- विषयगत समझ बेहतर बनी रहेगी। दिखावे और बड़प्पन की रक्षा पर खर्च करना पड़ सकता है। अच्छे सलाहकार बने रहेंगे। दिन मिश्रित। धूप से बचें और अपनी आखों का ख्याल रखें। इस माह अत्यधिक भागदौड़ हो सकती है। आपको नए अवसर तो प्राप्त होंगे लेकिन उन्हें पूरा करने में आपकी ओर से ही आलस दिखाई देगा। महीने के अंत में आर्थिक संकट ना हो इसलिए फिजूल खर्च से बचें। दाम्पत्य जीवन सुखमय होने की संभावना है। उपहार व सम्मान का लाभ सम्भव है।
सुझाव :- इस माह आप वृद्ध व्यक्तियों की सहायता करें हितकर होगा।
शुभ रंग – आसमानी
कर्क- छोटे और अल्पकालीन सौदे लाभप्रद रहेंगे। तकनीकी के प्रयोग से जुड़े लोग ज्यादा बेहतर करेंगे। विभिन्न स्रोतों से आय संभव है। निवेश की योजनाओं को अमल में ला सकते हैं।कोई ऊंचा पद या काम के ही सिलसिले में विदेश यात्रा संभव है। नए लोगों से मुलाकात होगी जिसके चलते जीवन में नया मोड़ आएगा। इस महीने आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे, साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशहाली भरा होगा। इस माह यात्रा करने की स्थिति/योग बन सकती है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। आर्थिक लाभ हो सकता है।
सुझाव:- इस माह आप हनुमान जी के मंदिर में चमेली का तेल अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – भूरा
सिंह- पैत्रिक एवं पद-प्रतिष्ठा से जुड़े मामले हितवर्धक रहेंगे। समाज से सम्मानित हो सकते हैं। आर्थिक लाभ बेहतर बना रहेगा। महव्त्पूर्ण कार्यों को इस माह ही पूर्ण कर लेने पर जोर दें। इस महीने अपनी संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इसके अलावा ग्रहों की शुभ स्थिति आपको कॅरियर में नए अवसर दिलाएगी। ऑफिस में सब आपकी काम की सराहना करेंगे और शायद यही वह समय है जब आप नौकरी बदलकर किसी बड़े अवसर को अपने हाथों में ले सकते हैं। आपके द्वारा किया गया पुरुषार्थ सार्थक होने की सम्भावना है। व्यावसायिक योजना को भी बल प्राप्त हो सकता है।
सुझाव:- इस माह आप पक्षियों को दाना डालें, उत्तम होगा।
शुभ रंग- गुलाबी
कन्या- भाग्य की मदद से लक्ष्य पूर्ति से जुड़ी बाधाएं कम होंगी। श्रेष्ठ प्रयासों को आगे बढ़ाने में देर न करें। करियर-कारोबार में बेहतरी के संकेत हैं। अधिकारी मददगार रहेंगे। यह महीना आपके लिए ना ही बुरा होगा और ना ही अधिक अच्छा। एक ओर जहां कॅरियर में सुधार आएगा, साथ ही अचानक कहीं से धन लाभ भी होगा वहीं दूसरी ओर आपको कुछ बीमारियां जकड़ सकती हैं। जिसके चलते काफी धन खर्च हो सकता है, इसलिए अही से अपने खान-पान का ख्याल रखें। इस माह आप नेत्र या उदर रोग/विकार के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है। आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
सुझाव:- इस माह आप जरूरतमंद को वस्त्र का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – मटमैला
तुला- घर से निकलते समय सभी जरुरी वस्तुओं की जांच कर लें। हड़बड़ी में काम बिगड़ सकता है। भाग्य मददगार बना हुआ है। आगे राह और बेहतर होने के संकेत हैं। बेहतर तैयारी पर जोर दें। इस माह आपको शासन-सत्ता का सहयोग व लाभ प्राप्त हो सकता है। इस माह यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायी होगी।इस महीने आर्थिक रूप से लाभ होगा। नौकरी पेशा लोगों की आमदनी में सुधार होगा। लेकिन आपको अनजान लोगों से बचकर रहना होगा। किसी पर जल्दी विश्वास करने से बचें। इस महीने अधिक तैलीय खाना खाने से बचें, आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
सुझाव:-इस माह भगवान शिव की सेवा करें | शिव जी को धतूरे का पुष्प अर्पण करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग – नारंगी
वृश्चिक- श्रेष्ठ लोगों और मित्रों से भेंट ख़ुशी बढ़ाएगी। सभी सहयोग को तत्पर रहेंगे। निजी जीवन में उल्लेखनीय पल निर्मित हो सकते हैं। प्रेम संबंध दृढ होंगे। यह माह शुभकारक रहेगा । इस माह आप नए कार्यों को करने को योजना बना सकते हैं। इस महीने नए लोग मिलेंगे, नए दोस्त मिलेंगे जो आगे चलकर एक गहरा संबंध स्थापित करेंगे। लंबे समय से यदि सेहत सही नहीं है तो इस महीने आपकी सेहत में कुछ सुधार जरूर होगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इस महीने आपका कॅरियर उत्तम रहेगा। आपकी आध्यात्मिक जिज्ञासा बढ़ेगी।आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ने की संभावना है। इस माह आर्थिक लाभ संभव है।
सुझाव:- इस माह आप अपने निकट के मंदिर/देवालय में दीपक जलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – बैंगनी
धनु- आप इस माह इतने अधिक खुश नहीं रह सकते हैं । धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना अशुभ होगा। इस महीने में आपको बहुत ज्यादा आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही साथ ग्रहों की अशुभ स्थिति का आपके स्वास्थ्य पर भी प्रभाव होगा। नौकरीपेशा के लिए तो ऑफिस में परेशानियों उत्पन्न होंगी ही लेकिन बिजनेस वालों के लिए भी सही नहीं है जून का महीना।पारिवारिक जीवन प्रसन्नता से बीतेगा। करियर-कारोबार पूर्ववत बना रहेगा। आपके शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। इस महीने कुछ पारिवारिक व कुछ आर्थिक समस्याएंं उत्पन्न हो सकती हैं। व्यर्थ की उलझनें तनाव दे सकती हैंं।भाइयों से सहयोग प्राप्त हो सकता है।
सुझाव:- इस महीने आप भगवन गणेश जी का स्मरण करके घर से बाहर निकलें, कार्य पूर्ण होगा।
शुभ रंग – नीला
मकर- इस माह आपकी मेहनत/प्रयास के परिणाम पक्ष में बने रह सकते हैं। साक्षात्कार में सफलता मिल सकती है। आपका व्यक्तित्व ऊर्जावान बना रहेगा। विषय को समझने में आसानी होगी। यह माह श्रेयस्कर। इस माह किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव मेंं वृद्धि होने की संभावना है। आपको इतनी खुशी मिलेगी कि आप सोच भी नहीं सकते। लेकिन किसी खास दोस्त या जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं जिन्हें सुलझाने के लिए शायद आपको काफी मेहनत करनी पड़े। मकान या अन्य प्रकार की संपत्ति की दिशा मेंं चल रहे प्रयास सफल हो सकते हैं।
सुझाव:- इस माह आप भगवान् बजरंगबली के दर्शन कीजिए, लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया
कुंभ- इस माह प्रियजनों से भेंट संभव है। आपको माता पक्ष से लाभ की प्रबल संभावना है। संतान, शिक्षा, अर्थ और प्रेम पक्ष रहेंगे। अपने चाहने वालों की भावनाओं से न खेलें। यह माह हितकर रहेगा । आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होने की सम्भावना है। इस माह देशाटन, मनोरंजन व भागदौड़ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।आपको नए अवसर तो प्राप्त होंगे लेकिन उन्हें पूरा करने में आपकी ओर से ही आलस दिखाई देगा। महीने के अंत में आर्थिक संकट ना हो इसलिए फिजूल खर्च से बचें।किसी बड़े आर्थिक निवेश को करने से बचें।
सुझाव:- इस माह आप गाय को पानी अवश्य पिलायें, शुभ होगा।
शुभ रंग- धानी
मीन- इस माह आपको श्रेष्ठ संपर्कों और शुभ सूचनाओं की मदद से अपेक्षित लक्ष्य हासिल करने में आसानी होगी। इस माह सुख संसाधन प्रचुर बने रहेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। यह माह पुरुषार्थ प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने वाला। इस माह अापकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। इस महीने पैसों का काफी लाभ होगा। लेकिन शारीरिक कठिनाइयां देखने को मिल सकती है, इसलिए मीन राशि के जातकों को इस महीने किसी भी हाल में अपने स्वास्थ के प्रति लापरवाही नहीं करनी चाहिए। क्योंकि थोड़ी सी भी लापरवाही एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।सन्तान के व्यवहार से चिन्तित हो सकते हैं। निजी सम्बन्ध मधुर होने की संभावना है।
सुझाव:- इस माह आप सुविधानुसार सुन्दरकाण्ड का पाठ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – पीला
ल” दयानन्द शास्त्री,
(ज्योतिष-वास्तु सलाहकार)

Share this story