चन्द्र शेखर की रिहाई के लिए लोग छोड़ रहे है हिन्दू धर्म

चन्द्र शेखर की रिहाई के लिए लोग छोड़ रहे है हिन्दू धर्म

रिपोर्ट - नीना जैन - सहारनपुर - भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद की रिहाई के लिए दलित समाज की जद्दोजहद तेज़ हो गई है। सहारनपुर में चंद्रशेखर की रिहाई के लिए अब धर्म परिवर्तन का सहारा लिया जा रहा है। दलित समाज की सैकड़ों महिलाओं ने चंद्रशेखर की रिहाई न होने पर हिन्दू धर्म का त्याग कर बौद्ध धर्म अपना लिया है। वहीं चंद्रशेखर की रिहाई न होने पर दलित समाज के अन्य लोगों ने भी धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी है।
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर को सहारनपुर हिंसा का मास्टरमाइंड मानते हुए सहारनपुर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से कड़ी मशक्कत के बाद अरेस्ट किया था। गिरफ्तारी के बाद से ही दलित समाज में आक्रोश है और वे चंद्रशेखर की रिहाई की मांग कर रहे हैं। आज रामपुर मनिहारान की सैकड़ों दलित महिलाओं ने धर्म परिवर्तन कर वोरोध को नई धार देने की कोशिश की है। इनका कहना है कि जब तक चंद्रशेखर के ऊपर लगे मुकदमे खत्म नहीं होते और उनको रिहा नहीं किया जाता तब तक विरोध होता रहेगा


Share this story