लखनऊ में तीन जालसाज और दो हत्यारे गिरफ्तार

लखनऊ में तीन जालसाज और दो हत्यारे गिरफ्तार
रिपोर्ट - अनिरुद्ध शुक्ल - लखनऊ के थाना नगराम इलाके में 22 जून को हुई संतोष नाम के युवक की गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले का राजफाश कर दिया। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंध के विरोध पर मुख्य आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर संतोष की गोली मारकर हत्या की थी।
एसएसपी लखनऊ दीपक कुमार ने बताया कि थाना विभूतिखंड निवासी मृतक संतोष का डीजे का काम था। मुख्य आरोपी रोहित मृतक के यहाँ डीजे बजाने की नौकरी करता था। इसी दौरान मृतक की पत्नी से उसके अवैध संबंध हो गए और इन्ही संबंधों के चलते आरोपी मृतक की पत्नी से शादी भी करने की फ़िराक में थे लेकिन मृतक संतोष इस शादी का विरोध कर रहा था। शादी में रुकावट बन रहे मृतक संतोष को रास्ते से हटाने के लिए आरोपी ने साज़िश रची और अपने साथी की मदद से थाना नागरम इलाके में 22 जून को संतोष की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इसी मामले में मुख्य आरोपी रोहित और उसके दूसरे साथी सौरभ उर्फ छोटू को आज गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस को 315 बोर का एक, एक रिवॉल्वर और कारतूस बरामद करने के साथ ही घटना में इस्तेमाल अपाची बाइक भी बरामद कर ली।
नीचे वाली तस्वीर - दो हत्यारे गिरफ्तार
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले मुख्य सरगना समेत तीन ठगों को लखनऊ की महानगर पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार ठगों में मुख्य कृषि विभाग में प्रधान सहायक के पद पर तैनात है।
एसएसपी लखनऊ दीपक कुमार ने बताया कि ठगी के शिकार कोतवाली महानगर निवासी विवेक सिंह ने महानगर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच कर ही रही थी तभी पीड़ित ने इलाके में ठगों के होने के बारें में अहम जानकारी दी थी। पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने उस जगह की घेराबंदी कर ठगों के मुख्य सरगना समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य सरगना उमेश कुमार राय कृषि विभाग में प्रधान सहायक के पद पर तैनात है। आरोप है कि उमेश ने बेरोजगार विवेक सिंह को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उसके बदले में उसके शैक्षिक प्रमाण पत्र अपने पास रख लिए थे। शैक्षिक प्रमाण पत्र को वापस देने के लिए कृषि विभाग के प्रधान सहायक उमेश राय ने पीड़ित से डेढ़ लाख रूपये की मांग की थी। पीड़ित ने यह जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद आरोपी उमेश राय को उसके साथी जाफरी अली उर्फ जफर और मनोज कुमार तिवारी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
नीचे वाली तस्वीर तीन जालसाज गिरफ्तार

Share this story