राशिफल (भविष्यफल) जुलाई 2017

राशिफल (भविष्यफल) जुलाई 2017
राशिफल (भविष्यफल) जुलाई 2017
यह राशिफल -फलादेश,गोचर तथा नाम राशि के आधार पर दिया गया हैं,पाठक अपनी जन्म कुंडली में स्थित दशा -महादशा एवं ग्रहफल को ही प्राथमिकता दें..
शुभम भवतु..कल्याण हो….
============================== ============================== =
माह जुलाई 2017 के व्रत एवं त्यौहार--
01 जुलाई (शनिवार) – मासिक दुर्गाष्टमी
04 जुलाई (मंगलवार) – देवशयनी एकादशी
05 जुलाई (बुधवार) – गौरी व्रत प्रारम्भ "गुजरात, वासुदेव द्वादशी
06 जुलाई (बृहस्पतिवार) – प्रदोष व्रत, जयापार्वती व्रत प्रारम्भ
07 जुलाई (शुक्रवार) – चौमासी चौदस
08 जुलाई (शनिवार) – कोकिला व्रत "गुजरात, पूर्णिमा उपवास
09 जुलाई (रविवार) – व्यास पूजा, आषाढ़ पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, गौरी व्रत समाप्त "गुजरात, अष्टाह्निका विधान पूर्ण
10 जुलाई (सोमवार) – सावन प्रारम्भ "उत्तर, श्रावण सोमवार व्रत "उत्तर
11 जुलाई (मंगलवार) – मंगला गौरी व्रत "उत्तर
12 जुलाई (बुधवार) – जयापार्वती व्रत समाप्त, संकष्टी चतुर्थी
16 जुलाई (रविवार) – भानु सप्तमी, कालाष्टमी, कर्क संक्रान्ति
17 जुलाई (सोमवार) – श्रावण सोमवार व्रत "उत्तर
18 जुलाई (मंगलवार) – मंगला गौरी व्रत "उत्तर
19 जुलाई (बुधवार) – कामिका एकादशी, मासिक कार्तिगाई
20 जुलाई (बृहस्पतिवार) – गौण कामिका एकादशी, वैष्णव कामिका एकादशी, रोहिणी व्रत
21 जुलाई (शुक्रवार) – प्रदोष व्रत, सावन शिवरात्रि
23 जुलाई (रविवार) – श्रावण अमावस्या, दर्श अमावस्या, हरियाली अमावस्या, आदि अमावसाइ
24 जुलाई (सोमवार) – चन्द्र दर्शन, श्रावण सोमवार व्रत
25 जुलाई (मंगलवार) – मंगला गौरी व्रत
26 जुलाई (बुधवार) – हरियाली तीज, विनायक चतुर्थी, अन्दल जयन्थी
27 जुलाई (बृहस्पतिवार) – नाग पञ्चमी
28 जुलाई (शुक्रवार) – कल्की जयन्ती, स्कन्द षष्ठी, ऋग्वेद उपाकर्म, यजुर्वेद उपाकर्म
29 जुलाई (शनिवार) – गायत्री जापम
30 जुलाई (रविवार) – भानु सप्तमी, तुलसीदास जयन्ती
31 जुलाई (सोमवार) – मासिक दुर्गाष्टमी, श्रावण सोमवार व्रत
============================== ============================== =======
जिज्ञासु ज्योतिष प्रेमियों के लिए – कैसे जाने अपना राशिफल..?
यह मासिक कुण्डली पूर्वानुमान जुलाई 2017 वैदिक विश्लेषण चन्द्र राशि आधारित राशिफल है। वैदिक ज्योतिष में चन्द्रमा को अत्यन्त महत्ता दी गयी है। “ चन्द्रमा मनसो जात:” ज्योतिष में चन्द्रमा को मन का कारक माना गया है। चूंकि चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह है। सभी ग्रहों का चुम्बकीय प्रभाव चन्द्रमा के माध्यम से ही पृथ्वी पर पहुँचता है। मस्तिष्क का नेतृत्व भी चन्द्रमा के द्वारा ही किया जाता है। इन्ही कारणो से भारतीय वैदिक ज्योतिष में चन्द्र राशि को अत्यंत महत्ता दी गयी है। यदि विंशोतरी दशा शुभ चल रही हो तो शुभ प्रभावों में वृद्धि हो जायेगी, अन्यथा यह क्रम विपरीत होगा।
१। आपके जन्म के समय चन्द्रमा जिस राशि में थे, वही आपकी राशि कहलायेगी, अत: दिये गये बारह राशियों के राशिफल को तदनुरुप ही अपने लिए माने।
२। प्रत्येक राशि के साथ आपका प्रारंभिक नाम जन्माक्षर दिया जा रहा है अत: आप जन्माक्षर अनुसार भी अपना राशिफल पढ़ सकते हैं।
शुभकामनाओं सहित -ज्योतिषाचार्य पंडित दयानन्द शास्त्री (उज्जैन)- 09669290067 ... 09039390067
============================== ==============================
===
मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।
वृषभ (Taurus) उ, ई, ऐ, ओ, बा, बी, बे, बो।
मिथुन (Gemini) क, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा।
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।
सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे।
कन्या (Virgo) टो, पा, पू, ष, ण, ठ, पे, पी।
तुला (Libra) रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते
वृशिचक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू।
धनु (Sagittarius) ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढा, भे।
मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी।
कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा।
मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची।
============================== ============================== =
मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।
मेष राशि वालों के लिए इस जुलाई माह के पूर्वार्ध में कुछ मानसिक उलझने हो सकती है | अनावश्यक के व्यय से परेशानी पैदा होगी - मनोभावों पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा स्वयं के लिए परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं | व्यापारिक यात्रा से कोई विशेष लाभ नहीं है अतः कुछ समय के लिए स्थगित रखना उचित होगा | इस माह कारोबार की योजनायें सफल होंगी। धन की आवक अच्छी होगी। शत्रु-पक्ष से सावधान रहें। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। स्थान परिवर्तन योग। पारिवारिक विवाद की स्तिथियाँ आयेंगी। विधार्थी वर्ग हेतु माह अनुकूल सिद्ध होगा। माता के स्वास्थ्य के कारण चिन्तित रहेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी। मासांत में विदेश यात्रा का योग भी निर्मित होगा।बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेगे। क्रोध व भावुकता मे लिये गए निर्णय कष्टकारी होगा। रूपये-पैसे के लेन देन मे सावधानी रखे।
मेष राशि वालों के लिए यह माह विद्या व उन्नति देने वाला रहेगा। पत्नी से लाभ मिलेगा। यात्रा सोच समझ कर करें। किसी भी प्रकार की हानि हो सकती है। आर्थिक परेशानी आ सकती है। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार मध्यम रहेगा। जीवन शैली में महत्वपूर्ण बदलाव आयेगा। अत्यंत सावधानी से कार्य को करना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से पूर्वार्द्ध थोड़ा कष्टप्रद है। रिश्तेदारों के कारण घोर निराशा उत्पन्न होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के कारण चिन्तित रहेंगे। भार्इ-बहनो से वांछित सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। इस वर्ष जुलार्इ माह में 9, 17, 19 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए।
इस माह का विशेष उपाय:- माता लक्ष्मी के समक्ष शुद्व घी का 5 बत्तियों वाला दीपक प्रज्वलित करे। लाभकारी रहेगा।
वृषभ (Taurus) उ, ई, ऐ, ओ, बा, बी, बे, बो।
इस जुलाई माह में वृषभ राशि वालों की स्थिति बेहतर रहने की संभावना बनी हुई है | अपने निर्णयों से कुछ विषम परिस्थितियों से निकलने में सफल होंगे | आय की तुलना में व्यय अधिक रहेगा | पारिवारिक जीवन में संतुलन और सहजता बनाये रखें |इस माह तीर्थ स्थलों के भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है। नवीन कार्य योजनाओं पर कार्य करेंगे। स्त्री की सलाह लाभप्रद होगी। राजकीय कार्यों में अवरोध आयेंगे। कार्य स्थान पर सहकर्मियों का वांछित सहयोग मिलेगा। कोर्ट कचहरी के कार्यों में विजय मिलेगी। कुछ मतभेदो के कारण कार्य योजना में व्यवधान आयेगा। नजदीक-दूर की यात्राओं का आधिक्य रहेगा। पारिवारिक मामलों में उलझने के कारण व्यावसायिक कार्य प्रभावित होंगे। शत्रु पक्ष के कारण चिंता बनी रहेगी।धन पद प्रतिष्ठा मे वृद्वि होगी। शाही खर्च पर नियंत्रण रखे। आलस्य के कारण आप लाभ के अवसर खो सकते है।इस माह में राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। अचानक कहीं से फायदा मिल सकता है। व्यापार में उन्नति होगी। कृषि कार्य में कम लाभ मिलेगा। दोस्तों के बीच समय गुजरेगा।
कुल मिलाकर व्यावसायिक दृष्टि से यह माह अच्छा रहेगा। नजदीकी लोगों से ली गयी सलाह कारगर सिद्ध होगी। नवीन लोगों से जुड़ाव होगा। किसी आंतरिक कार्य में बड़ी निराशा होगी। संतान संबंधी सुखद समाचार मिलेगा। खानपान की अनियमितता के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। इस वर्ष जुलार्इ माह की 4, 14, 15, 22 एवम 23 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए।
इस माह का विशेष उपाय:- मोती चूर के लड्डू काले कुत्ते को खिलाएं। लाभदायक रहेगा।
मिथुन (Gemini) क, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा।
इस माह राजकीय कार्यों में सफलता मिलगी। यह माह भाग्योदयकारी रहेगा। भूमि भवन का लाभ मिलेगा। यात्राएँ लाभकारी रहेंगी। व्यापार की स्तिथि अच्छी रहेगी। उत्तरार्ध में आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ेगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो रोजगार के अवसर आयेंगे। सामाजिक एवम धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा। नये साझेदारी कार्य योजनाओं का विस्तार होगा।यह माह सम्मान प्राप्ति का रहेगा। वाहन सुख मिलेगा। शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी। पति-पत्नी तालमेल को बनाए रखें। गृहस्थी में तकलीफ आ सकती है। संतान के कारण चिंतित रह सकते हैं। व्यापार सामान्य रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी।
नर्इ-नर्इ योजनायें बनायेंगे। आपकी कोशिश कामयाबी हासिल करेगी। आजीविका हेतु आप नये प्रयोग करेंगे। इस माह सफलता का प्रतिशत भी अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। माता के स्वास्थ्य के कारण चिन्तित रहेंगे। कुशल सलाहकारों से निर्णय/परामर्श की आवश्यकता पड़ेगी। दूषित भोजन से सावधान रहें। मानसिक तनाव व क्रोध की स्तिथियाँ भी आयेंगी। निजी जीवन सुखद रहेगा। कुल मिलाकर महीना अच्छा रहेगा। इस वर्ष जुलार्इ माह में 6, 15, 25, 27 एवम 28 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए।
इस माह का विशेष उपाय:- भगवान शिव जी मंदिर मे एक जटाधारी नारियल अर्पित करे। लाभकारी रहेगा।
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।
इस जुलाई महीने में कर्क राशि वालों को कारोबार में नुकसान की स्तिथियाँ आयेंगी। धन की कमी भी महसूस होगी। यदि आप विधार्थी हैं तो अध्ययन से संबंधी परेशानियाँ दूर होंगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के कारण चिन्तित रहेंगे। विदेश यात्रा के प्रबल योग। पारिवारिक कारणों से भाग दौड़ होगी। नवीन कार्य योजना में मित्रों का सहयोग मिलेगा। उत्तरार्द्ध में दैनिक जीवन की जटिलताओं में कुछ कमी आयेगी। व्ययाधिक्य के कारण आय-व्यय का संतुलन बिगड़ेगा। व्यवसाय में बहुत सावधानी से काम करने की आवश्यकता है। मासांत में लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन प्रतिस्पर्धा में हैं। माता से संबंधों में सुधार आयेगा।
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह धार्मिक अनुष्ठान में खर्च वाला रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अवरोध उत्पन्न कर सकता है। पत्नी अथवा मां की सेहत पर खर्च होगा। व्यापार में उन्नति होगी। कृषि लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग खुश रहेगा। सामाजिक मान सम्मान भी बढ़ने लगेगा। मासांत में सामाजिक रुप से सम्मानित भी होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी मास कष्टप्रद रहेगा। इसका एक कारण अत्याधिक भाग-दौड़ भी हैं। इस वर्ष जुलार्इ माह की 11, 22, 26 एवम 27 तारीखें नेष्टफलदायक है अत: सावधान रहना चाहिए।
इस माह का विशेष उपाय:- किसी कन्या को बुलाकर सफेदी मीठी चीज खिलाना चाहिए। लाभकारी रहेगा।
सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे।
इस जुलाई महीने में सिंह राशि वालों की व्यावसायिक स्तिथियाँ अनुकूल रहेगी। आशातीत सफलता मिलेगी। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में कुछ वाद-विवाद की स्तिथियाँ उत्पन्न होंगी। रुके हुए कार्यों में गति आयेगी। किसी कानूनी उलझन में फँसने के कारण चिंतित रहेगे। मास पर्यत्न धन की अच्छी आवक रहेगी। वातावरण में बढ़ा बदलाव दिखेगा। आर्थिक सुविधायें बढ़ेगी। मास में जरुरी योजनाओं में संसाधनो की कमी आयेगी।
यह माह नौकरी में पदोन्नति वाला रहेगा। गृहस्थी में तकलीफ रहेगी। पत्नी पक्ष से विरोध की संभावना बनती है। निवास की समस्या के भी योग बनते हैं। कृषि से लाभ। मित्रों से सहयोग। मानसिक तनाव हो सकता है। व्यावसायिक सुधार हेतु आप विशेष प्रयास करेंगे। साझेदारी कार्यों में विशेष लाभ होगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। उत्तरार्द्ध में अत्याधिक व्यय की सिथतियाँ आयेंगी। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। यदा कदा पारिवारिक विवाद की स्तिथियाँ आयेंगी। मासांत में भाग्य जैसे आपका इंतजार कर रहा होगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। इस वर्ष जुलार्इ माह की 18, 19, 24, 28 एवम 29 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए।
इस माह का विशेष उपाय:- किसी धर्म स्थान मे अखरोट का दान करे। लाभकारी रहेगा।
कन्या (Virgo) टो, पा, पू, ष, ण, ठ, पे, पी।
इस जुलाई माह में माह रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे। शत्रु पक्ष से सावधान रहना चाहिए। भूमि-भवन संबंधी लाभ होगा। विदेश यात्रा का योग। नवीन कार्य व्यवसाय की योजनाएँ बनेंगी जो कि फलित भी होंगी। अनावश्यक कार्यों में भी भाग-दौंड़ होगी। इस माह आप बड़ी चुनौतियों से भी गुजरेंगे। कार्य व्यवसाय में उन्नति हेतु आप हर संभव प्रयास करेंगे। प्रथमार्ध की अपेक्षा उत्तरार्द्ध काफी अच्छा जायेगा। आपका प्रबन्धन उच्च कोटि का होगा। मित्रवर्ग की आपको भरपूर मदद मिलेगी।
यह माह सिद्धी प्राप्ति वाला रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। भाई को कष्ट होने के योग बनते हैं। पारिवारिक विरोध सहन करना पड़ सकता है। कृषि से हानि। पुराने मित्रों का सहयोग। घर-परिवार में सुखद अनुभूति होगी। कुल मिलाकर यह माह आपके लिए श्रेष्ठ कहा जायेगा। इस माह शत्रु पक्ष भी विवश हो जायेगा। उदर विकार या बैक्टीरिया से सम्बंधित रोगों से सावधान रहना चाहिए। मासांत में आय के स्त्रोत भी बनेगे। इस वर्ष जुलार्इ माह की 5, 14, 24, एवम 26 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए।
इस माह का विशेष उपाय – मनोकामना पूर्ति हेतु गाय का दूध भगवान शिव को चढ़ाएं। लाभकारी रहेगा।
तुला (Libra) रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते।
इस जुलाई माह में आपकी राशि वालों की व्यापारिक गतिविधियाँ अच्छी होंगी। धार्मिक यात्राओं का योग। पारिवारिक सामंजस्य अच्छा रहेगा। भूमि-भवन संबंधी विवाद के कारण कलेश बढ़ेगा। विकास के नये-नये अवसर आयेंगे। भाग्य इस समय आपका अच्छा साथ देगा। आय-व्यय की समानता रहेगी। धार्मिक क्रियाकलापों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। शत्रु पक्ष चाहकर भी कुछ नही बिगाड़ सकेगा। मित्रवर्ग से लाभ होगा। यह मास आपको विशेष उपलब्धियाँ देकर जायेगा। अवसरों की अधिकता होगी।
व्यापार में उन्नति होगी। सुख-सुविधा में वृद्धि। नौकरीपेशा को अधिकारी से परेशानी हो सकती है। कृषि में सामान्य लाभ। मित्रों -मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। पत्नी से विशेष लाभ। यदि आप नौकरी पेशा है तो प्रोन्नति के कर्इ अवसर आयेंगे। कार्य विस्तार की योजना मूर्त रुप लेगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह कष्टप्रद है। उदर विकार एवम् रक्त विकार से परेशानी होगी। प्रथमार्ध में जहाँ सफलता का प्रतिशत कम होगा वहीं उत्तरार्द्ध व मासांत में मनोनुकूल सफलता मिलेगी। इस वर्ष जुलार्इ माह की 2, 3, 11, 12 एवम 21 तारीखें नेष्टफलदायक है अत: सावधान रहना चाहिए।
इस माह का विशेष उपाय:- किसी भी धर्म स्थान मे पीली सरसों का दान करे। लाभकारी रहेगा।
वृशिचक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू।
यह जुलाई माह में आपके व्यापार में और आय की वृद्धि होगी। भूमि-भवन में निवेश हानिप्रद होगा। नजदीकी मित्र धोखा दे जायेगा। अपेक्षित आय उपरांत भी धन की कमी ही महसूस होगी। साझेदारी कार्यों में लाभ होगा। पारिवारिक सामंजस्य बहुत अच्छा होगा। कर्इ स्थानों की यात्रा होगी। अधिकांश यात्राऐ कार्य व्यवसाय को लेकर होंगी। आशातीत सफलताओं से मन प्रफुल्लित रहेगा। उत्तरार्द्ध में आकस्मिक आय में वृद्धि होगी। मित्र वर्ग से मनोनुकूल समर्थन मिलेगा। आपके कार्य त्रीव गति से हल होने लगेंगे। मानसिक रुप से चिंतित रहेंगे। ऋण लेने की स्तिथियाँ आयेंगी। मासांत में आय के नये स्त्रोत भी विकसित होंगे।
यह माह सामान्य है। स्त्री पक्ष की स्थिति कमजोर। व्यापार भी सामान्य। नौकरी में तकलीफ आ सकती है। सिर से संबंधी समस्या आ सकती है। कृषि से लाभ। नए मित्रों पर विश्वास ना करें। संतान के स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आप सफलता हेतु अत्याधिक श्रम साध्य भी करेंगे। घबराहट, मानसिक चिंता की स्तिथियाँ भी आयेगी। खासकर आप मानसिक दृष्टि से काफी चिन्तित रहेंगे।
इस वर्ष जुलार्इ माह की 7, 9, 17, 19, 27 एवम 28 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए।
इस माह का विशेष उपाय – हनुमान जी के मंदिर मे सुंदर काण्ड का पाठ करे। लाभकारी रहेगा।
धनु (Sagittarius) ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढा, भे।
धनु राशि के जातकों के लिए यह जुलाई माह कई मामलों में बेहतर रहने वाला है | यदि आप अपने स्वास्थ्य की समस्या से लम्बे समय से जूझ रहे थे इस माह के मध्य से अब उसमे आपको बहुत ही राहत मिलने वाली है |इस माह कारोबार में वृद्धि होगी। धन हानि या किसी अमूल्य वस्तु की चोरी का भय। राजकीय कार्यों में रुकावट होंगी। परिवार के साथ लम्बी यात्रा होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं पर व्यय बढ़ेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के कार्य क्षेत्र में मनोनुकूल समर्थन मिलेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। पूर्वार्द्ध जहाँ कष्टप्रद रहेगा वहीं उत्तरार्द्ध में मनवांछित सफलता मिलेगा।
कार्यक्षेत्र में उत्तम सफलता मिलेगी। शत्रु पक्ष से भी लाभ के आसार हैं। सेहत का ध्यान रखें। चिंता बढ़ सकती है। कलह से बचें। व्यापार मध्यम। नौकरी में सफलता मिलेगी। अपार उत्साह से सफलता का प्रतिशत निश्चित बढ़ जायेगा। धैर्य रखें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में हानि हो सकती है। उत्तरार्द्ध उपरांत निश्चित ही आपका आत्मविश्वास बढ़ जायेगा। शत्रुओं की वृद्धि से मन चिन्तित रहेगा। किन्ही कारणवश जमापूंजी व्यय करनी पड़ेगी। बड़ा व्यावसायिक निर्णय लेना इस माह हितकर नहीं होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह कष्टप्रद रहेगा। अनिद्रा, बुखार एवं बैक्टीरिया से संबंधित रोग परेशान करेंगे। किसी बड़े आक्षेप की आशंका।
इस वर्ष जुलार्इ माह की 3, 5, 13, 15 एवम 24 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए।
इस माह का विशेष उपाय:- पीला रूमाल हमेशा पास रखे। लाभकारी रहेगा।
मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी।
यह जुलाई माह मकर राशि वालों के लिए धन के मामले में बहुत ही बेहतर माह साबित होने वाला है | रुके हुए या कहीं फंसे हुए धन के मिलने की सम्भावना भी बहुत प्रबल है | इस जुलाई महिने में रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। प्रचुर मात्रा में आर्थिक लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में वांछित सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य प्रभावित होने के कारण चिंता होगी। खासकर जीवन साथी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। नवीन मित्र बनेंगे। मास में कर्इ बार विवाद की स्तिथियाँ आयेंगी। या़त्रा-देशाटन का भरपूर लाभ होगा। धन के लेन-देन में सावधानी रखने की खास आवश्यकता है। आपके व्यवहार के कारण शत्रुओं में वृद्धि होगी। बहुमुल्य पदार्थों में वांछित लाभ होगा। ऋण प्रबन्धन की आवश्यकता पड़ेगी। मित्र-वर्ग का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से अत्याधिक कठिनता होगी। जटिल परिस्तिथियों में शनै: शनै: सुधार होगा।
यह माह स्त्री पक्ष से सुख वाला रहेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। शत्रु पक्ष पराजित होंगे। माता से अनबन के योग हैं। व्यापार ठीक रहेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यावसायिक शत्रुओं के प्रति सावधान रहे। व्यावसायिक प्रतिद्वंदिता के कारण हानि होने की सम्भावना। किसी बड़े कार्यक्रम या आयोजन की रुपरेखा निर्मित होगी। कुल मिलाकर यह माह मिले जुले फल देगा। स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सचेत रहे।
इस वर्ष जुलार्इ माह की 1, 9, 10, 18 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए।
इस माह का विशेष उपाय:- दूध मे चीनी डालकर वट वृक्ष मे डाले। लाभकारी रहेगा।
कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा।
कुम्भ राशि के जातकों के लिए जुलाई का महिना थोडा परेशानी भरा हो सकता है विशेष कर आपको अपने से उच्च अधिकारीयों का साथ जल्दी नहीं मिलेगा या उनके क्रोध का सामना करना पड़ सकता है अतः अपने कार्य स्थल पर सतर्कता बरतें | इस माह व्यावसायिक कार्यों में प्रगति होगी। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। नजदीकी मित्र से धोखा मिल सकता है। पारिवारिक तनाव की स्तिथियाँ उत्पन्न होंगी। मित्रवर्ग से वांछित सहयोग एवम लाभ मिलेगा। प्रथमार्ध जहाँ पारिवारिक दृष्टि से कष्टप्रद था, वहीं उत्तराद्र्व में पारिवारिक शांति बढ़ेगी। मासांत आते-आते कलेशों से मुक्ति मिलेगी।
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह मिश्रित रहेगा। स्त्री पक्ष से कार्य सिद्ध होंगे। भातृ पक्ष से नुकसान संभव। कार्यक्षेत्र में उन्नति। घाटे की संभावना। व्यापार सामान्य। कृषि में लाभ।साधनों का इस्तेमाल बुद्धिमता से करेंगे। यदि आप विधार्थी है तो प्रतियोगी परीक्षाओं में वांछित सफलता मिलेगी। व्यावसायिक वृद्धि हेतु आप कुछ नया करने की सोचेंगे। कार्य विस्तार हेतु आपकी धन प्रबन्धन की आवश्यकता पड़ेगी, जो कि आप ऋण लेकर पूर्ति करेंगे। साझेदारी आपको लाभ देगी। माह में आप कर्इ साहसिक निर्णय भी लेंगे। शत्रु पक्ष सक्रिय रहने से व्यावसायिक हानि भी संभव। भूमि-भवन संबंधी योजनाये बनेंगी। मासांत में आय के नये स्त्रोत निर्मित होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह ठीक-ठाक जायेगा।
इस वर्ष जुलार्इ माह में 4, 6, 14, 23 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए।
इस माह का विशेष उपाय:- सरसों का तेल रोटी पर लगाकर कुत्ते को खिलाएं। लाभकारी रहेगा।
मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची।
इस माह मं राशि के जातक बेहद सावधानी के साथ बढे आर्थिक मामलों में | नए कार्यों या अनुबंधों में हाथ डालने के लिए कदापि सही समय नहीं है अतः थोडा ठहर जाएँ | इस माह स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। मित्रवर्ग से सहायता मिलेगी। भूमि-भवन संबंधी कार्यों में लाभ होगा। किये गए श्रम का यथेष्ट लाभ प्राप्त होगा। अत्याधिक भागदौड़ होगी। विदेश यात्रा योग। धार्मिक आयोजन में शरीक होने का मौका मिलेगा। पिछले बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा। यह माह आपको लोकप्रियता भी देकर जायेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप उच्च कोटि का प्रदर्शन करेंगे। कठोर वाणी के कारण आपको नुकसान होगा।
यह माह सामान्य है। स्त्री पक्ष से नुकसान की संभावना। कार्य के प्रति लगाव कम रहेगा। विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। धार्मिक रूझान घटेगा। व्यापार ठीक। सांसारिक लाभ मिलेगा। व्यवसाय में वांछित वृद्धि होगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको प्रोन्नति का अवसर मिलेगा। कार्य-व्यवसाय का विस्तार होगा। जीवन साथी का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। जमा पूंजी की वृद्धि होगी। यह माह श्रेष्ठ व्यावसायिक निर्णय देगा। उच्चाटन, मानसिक अशांति एवं उदर विकार से पीडि़त रहेंगे। वरिष्ठ जनों से मनोनुकूल सहयोग मिलेगा। मासांत में आकस्मिक अत्याधिक व्यय से बजट गड़बड़ा जायेगा।
इस वर्ष जुलार्इ माह की 1, 3, 13, 19 एवम 22 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए।
इस माह का विशेष उपाय:- केसर हल्दी का तिलक लगाएं। लाभकारी रहेगा।
============================== ============================== =========================
श्रीमान जी, धन्यवाद..
Thank you very much .
पंडित “विशाल” दयानन्द शास्त्री,

Share this story