यहां मुर्गे से रहना सावधान वर्ना मौत भी हो सकती है

यहां मुर्गे से रहना सावधान वर्ना मौत भी हो सकती है

सहारनपुर।आपसे कहा जाये कि मुर्गो से सावधान। कही मुर्गा आप की जान ना ले ले। तो आप हंसेगे। लेकिन ये सच है , एक मुर्गे ने पांच वर्षीय बच्चे की जान ले ली। सहारनपुर सांसद के गाेद लिए गांव खुशहालीपुर में ये घटना घटित हुई है। यहां एक मुर्गे ने घर में खेल रहे ढाई साल के बच्चे की जान ले ली। खेल रहा बच्चा मुर्गे काे पकड़ने के लिए आगे बढ़ा ताे हमला करने मे माहिर मुर्गे ने उछलकर बच्चे के सिर में अपनी चाेंच गांड़ दी। इससे पहले की दाैड़कर परिवार के लाेग पहुंचे तब तक फाईटर मुर्गे ने पीछे हटकर एक आैर हमला बाेल दिया। खून से लथपथ बच्चे काे परिवार आनन-फानन में डॉक्टर के पास लेकर दाैड़ा लेकिन तब तक काफी देर हाे चुकी थी। चिकित्सकाें ने इसे मृत घाेषित कर दिया। यह घटना सहारनपुर सांसद राघव लखनपाल शर्मा के गाेद लिए बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खुशहालीपुर में हुई। इस घटना के बाद से पूरा खुशहालीपुर गम में डूबा हुआ है।
एेसे हुई घटना
खुशहालीपुर के रहने वाले मेहकार सिंह का ढाई साल का बेटा कालू घर में ही खेल रहा था । खेलते हुए यह पड़ाेसी के घर जा पहुंचा। बताया जाता है कि, पड़ाेसी के यहां पालतू मुर्गा था। मासूम कालू ने आगे बढ़कर इस मुर्गे काे पकड़ने की काेशिश की ताे इस फाईटर मुर्गे ने कूदकर बच्चे के सिर पर हमला बाेल दिया। फाईटर मुर्गे वाे हाेते हैं जिन्हे लड़ाई के लिए तैयार किया जाता है आैर ये हमला करने में बेहद तेज हाेते हैं। पहले ही वार में इसने बच्चे के सिर में गहरा घाव कर दिया आैर बच्चा नीचे जा गिरा। इसके राेने की आवाज सुनकर परिवार आैर पड़ाेसी के घर के लाैग दाैड़े लेकिन तबत मुर्गे ने पलक झपकते ही दूसरा वार भी कर दिया। इसके बाद खून से लथपथ बच्चे काे डॉक्टर के लिए ले जाया गया लेकिन रास्ते मे ही इसकी माैत हाे गई।

परिवार में मचा काेहराम
मेहताब एक गरीब परिवार से है। इसके तीन बच्चे हैं। सबसे छाेटी बेटी एक साल की है आैर बड़ा पांच साल का है। कालू बिचला था जिसकी राेंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना में माैत हाे गई। बेटे की माैत के बाद से इसकी मां ललिता का राे-राेकर बुरा हाल है।


Share this story