भ्रष्ट करोडपति शिक्षा अधिकारी योगी सरकार पर भारी

भ्रष्ट करोडपति शिक्षा अधिकारी योगी सरकार पर भारी
लखनऊ (राजीव )- शापिंग काम्प्लेक्स कृषि फ़ार्म और प्लाट ही प्लाट यह किसी बिजनेसमैन की प्रापर्टी नहीं शिक्षा विभाग के एक अधिकारी की है जिसके ऊपर आरोप है भ्रष्ट्राचार के अनियमितता के और नियम कानून की धज्जियाँ उड़ाने का यह मास्टरमाइंड अधिकारी है इसके पैरोकार सभी दलों में हैं यहाँ तक कि पारदर्शी सरकार देने का दावा करने वाली भाजपा में भी इसके शुभचिंतक बैठे हैं यह उसी समय साबित हो गया जब फैजाबाद के शिक्षा विभाग के जेडी के पद से उतारे गए सुरेन्द्र तिवारी को लखनऊ में बैठा दिया गया |
शिक्षा विभाग में फैजाबाद में जेडी रहकर भ्रस्ट्राचार के आरोपों से घिरे सुरेन्द्र तिवारी को लखनऊ का जेडी बनाये जाने के बाद से ही अब सवाल यह उठने लगा है कि इस भ्रष्ट अधिकारी पर सरकार बार बार मेहरबान क्यों होती है |योगी सरकार ने अपने को किरकिरी से बचाने के लिए जहाँ सतर्कता की जांच झेल रहे उमेश त्रिपाठी को हटाकर जहाँ स्वच्छ सरकार और पारदर्शी सरकार होने का दावा किया वहीँ अब उससे भी बड़े भ्रष्ट अधिकारी को और भी बड़े पद पर बैठा दिया गया जो सरकार के लिए अब परेशानी का सबब बन सकता है |सुरेन्द्र तिवारी के रसूख का आलम यह रहा कि सरकार चाहे बसपा की रही हो या सपा की अपने नेक्सस के जरिये यह हमेशा से ही महत्वपूर्ण पद पर रहा और अकूत संपत्ति पैदा की इस संपत्ति के जरिए इसने जो भी संपत्ति खरीदी उसे अपने करीबी और परिवार के लोगों के लिए खरीदा |
अब यही अधिकारी सुरेन्द्र तिवारी भाजपा के भी शासन में मलाई काटने को तैयार है | सुरेन्द्र तिवारी के काली कमाई का काला चिटठा उस समय खुला जब फैजाबाद निवासी रमेश उपाध्याय ने आरटीआई से जानकारी हासिल की |
रमेश उपाध्याय ने सुरेन्द्र तिवारी के काली कमाई से अर्जित किये गए संपत्ति का ब्यौरा सुरेन्द्र तिवारी के खिलाफ चल रहे सतर्कता जांच में भी उपलब्ध कराये |
श्री उपाध्याय द्वारा जो ब्यौरा उपलब्ध कराया गया है वह भी बेहद चौंकाने वाला है |
  • ग्राम प्रजापतिपुर पोस्ट वृन्दावनगंज रानी गंज जिला प्रतापगढ़ लगभग दो करोड़ की कृषि योग्य जमींन खरीदी गई |
  • विश्वास खंड 3/4 में एक बना बनाया भवन खरीदा गया जिसमे धर्मनारायण दुबे का नाम लिखा है |
  • 31 रवीन्द्र पल्ली फैजाबाद रोड पर तीन करोड़ का मकान सुरेन्द्र तिवारी ने अपने साले के नाम खरीद कर उन्हीं को रहने को दे दिया |
  • विज्यन्त्खंड गोमतीनगर में दो प्लाट बड़े बड़े बाउंड्री से घिरे हैं विज्यन्त्खंड में तीन प्लाट जिसकी कीमत लगभग सात करोड़ |
  • गोमतीनगर विस्तार योजना में दो प्लाट लगभग दो करोड़ रूपये के
  • एलडीए योजना के का एक बड़ा प्लाट आशियाना में
  • फैजाबाद में देवकाली रोड पर शापिंग काम्प्लेक्स
  • हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद अवैध ढंग से नियुक्ति
  • टीईटी का पेपर आउट कराने का आरोप
  • यह जो भी आरोप हैं बेहद ही गंभीर हैं सबसे बड़ी बात यह है कि इतने भ्रष्ट अधिकारी को लखनऊ में जेडी जैसे पद पर तैनात कर सरकार क्या सन्देश देना चाहती है |


Share this story