पति ने अपनी पत्नी की नाक काट दी
Jul 16, 2017, 05:31 IST
रिपोर्ट - मुकुल शर्मा व शारिक परवेज- पीलीभीत में एक जालिम पति ने झगडे में अपनी पत्नी की नाक चाकू से काट दी, घायल पत्नी का इलाज बरखेडा सीएचसी में चल रहा है। वहीं नाक काटने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। घटना बरखेडा थाना क्षेत्र के गांव मसीत की है।
- पीलीभीत के बरखेडा थाना क्षेत्र के गांव मसीत की रहने वाली उर्मिला देवी का पति मुन्नालाल से आये दिन झगडा होता रहता था। बीते दिन शाम करीब 7 बजे दोनो का फिर झगडा हुआ, लेकिन इस बार झगडा मारपीट से बढकर खूनी खेल में तब्दील हो गया। पति मुन्नालाल ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया जिसके बाद उर्मिला की नाक कट गयी और लहुलोहान हो गयी। पति भी खून देखकर भाग निकला जिसके बाद उर्मिला की बेटी ने उसे बरखेडा लाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ डाक्टर उसका इलाज कर उसे हायर सेन्टर रैफर कर दिया है।