क्या कुछ रहेगा खास 17 जुलाई को

क्या कुछ रहेगा खास 17 जुलाई को


मेष (Aries): गणेश जी कहते हैं कि, आज के दिन आपका भाग्य अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे होंगे। किसी धार्मिक प्रवास पर जा सकते हैं। नए कार्य के शुरु करने के लिए शुभ दिन है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विदेश से शुभ समाचार मिल सकते हैं। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी।

वृषभ (Taurus): गणेशजी कहते हैं कि अधिक भावुकता के कारण आप अस्वस्थ हो सकते हैं। आज कोई नया कार्यप्रारंभ न करें। वाणी और भाषा पर संयम रखें। खान-पान में लापरवाही न करें। आज आपके स्वभाव में भावुकता हो सकती है। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर में खुशहाली का माहौल होगा। नौकरी में आपको साथियों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (Gemini): दांपत्य जीवन, निजीजीवन, सार्वजनिक जीवन तथा व्यापार से संबंधित गलतफहमी, विवाद इस सप्ताह बढ़ सकते हैं। नई भागीदारी अथवा करार इस सप्ताह के लिए टाल दें। परंतु किसी भी समय आपकी प्रगति भ्रामक भी साबित हो सकती है।

कर्क (Cancer): दिन की शुरुआत में आपके मन उदास व चिंता से घिरा रहेगा। कामकाज के भार से आप मौसम संबधी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आपको कम समय में अधिक काम पूरा करना पड़ सकता है। अचानक से बदली हुई स्थिति से आप व्याकुल हो सकते हैं।

सिंह (Leo): आपको परिवार के हर सदस्य का सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंग में मिलन का योग बन रहा है। मानसिक अस्वस्थता और बैचेनी महसूस हो सकती है। हालांकि, दिन के बीच में सारी चिंताएं दूर हो जाएगी। सफलता के कारण मन प्रसन्न रहेगा। किसी कार्यक्रम के माध्यम से ज्ञान में वृद्धि होगी।

कन्या (Virgo): वाहन चलाने के दौरान विशेष सावधानी बरतें। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है या पैतृक संपत्ति की समस्याएं हो सकती हैं। मशीनरी पर खर्च होगा और मानसिक चिंता अधिक रहेगी। आपकी यश प्रतिष्ठा के लिए बढ़िया समय इस सप्ताह से शुरू हो रहा है।

तुला (Libra): गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। अनावश्यक खर्च पर लगाम लगाये। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बनेगी। विचारों पर नकारात्मकता छाई रहेगी, इसे दूर करने के लिए प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में खर्च अधिक हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए पैसों के लिहाज से बहुत अच्छा बितेगा। व्यापार में वृद्धि होगी और ब्याज, कमिशन से पैसे मिलने कि संभावना है। निर्धारित कार्य संपन्न न होने से निराश हो सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय न ले। पारिवारिक वातावरण में क्लेश बढ़ेगा।

धनु (Sagittarius): आज के दिन निर्धारित किए हुए कार्य पूर्ण होंगे, ऐसा गणेश जी कहते हैं। लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी। स्वजनों के मिलने से मन खुश होगा। निकट के स्नेहीजनों के यहां शुभ प्रसंग में उपस्थित हो सकते हैं।

मकर (Capricorn): गणेश जी कहते हैं कि आपका आज का दिन शुभ है। आपको नौकरी या व्यापार में सफलता मिलेगी तथा उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे। जिसकी वजह से आपको प्रसन्नता होगी। व्यापार में उगाही से धन मिलेगा। बड़ों और पिता की ओर से लाभ प्राप्त होगा।

कुंभ (Aquarius): आज कुछ ऐसा लाभ मिलेंगे जिससे आपका आनंद 2 गुना हो जाएगा। नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं जो शुभ होगा। व्यापारियों को विशेष लाभ हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में कीर्ति बढ़ेगी। संतान पक्ष के साथ मेल-जोल अच्छा बना रहेगा। आय बढे़गी और प्रवास का आयोजन होगा।

मीन (Pisces): गणेश जी कहते हैं कि आज आपका मन अस्वस्थ रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन का खर्च होने के योग हैं। स्वजनों और मित्रों से अनबन हो सकती है। धनहानि और मानहानि के योग बन रहे हैं। आज आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा


Share this story