नाग नागिन ने किया भगवान भोलेनाथ दर्शन

नाग नागिन ने किया भगवान भोलेनाथ दर्शन

सीतापुर -सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है।यूँ तो इस पूरे महीने शिवभक्त शंकर भगवान के दर्शन कर विधि विधान से पूजा अर्चना करते है लेकिन सोमवार को दर्शन पूजन का महत्व और कई गुना बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें रावण का नाम क्यों पड़ा रावण और किसने रक्खा ये नाम

मंदिर के कपाट खुलते ही पाए गए थे नाग नागिन

अब इसे संयोग कहा जाये या चमत्कार कि सावन के तीसरे सोमवार को तड़के सीतापुर के एक मंदिर में नाग-नागिन का जोड़ा भी भोलेनाथ के दर्शन करता हुआ दिखाई दिया।

देखते ही देखते जुटने लगी भीड़

जैसे ही मंदिर में नाग-नागिन की मौजूदगी की खबर इलाके में फैली और लोग मंदिर पहुंचे तब तक यह जोड़ा वहाँ से गायब हो चुका था। यह घटना शहर में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।


रिपोर्ट सुमित बाजपेयी



Share this story