केंद्र सरकार के तीन साल की उपलब्धियों को गिनाया अमित शाह ने

केंद्र सरकार के तीन साल की उपलब्धियों को गिनाया अमित शाह ने
लखनऊ -प्रेस कांफ्रेंस करते हुए भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाया और दावा किया कि भाजपा सरकार ने पिछले तीन साल में ही जबरदस्त प्रोग्रेस किया है और उसका असर दिखने भी लगा है |
  • तीन साल पूरा होने पर देश की जनता बहुत बड़ा परिवर्तन महसूस कर रही है | पिछले सरकार में हर महीने भ्रस्ट्राचार और घोटाले उजागर हो रही थी | विरोधी भ्रस्ट्राचार का एक भी आरोप नहीं लगा पाए |
  • मनमोहन सरकार को कहा जाता था सरकार को पालिसी पैरालिसिस कहा जाता था |
  • इस सरकार ने पचास ऐसे काम किये हैं जिसकी चर्चा होती है |
  • सबसे तेजी से विकास हो रहा है |
  • पांच करोड़ गरीब ग्रामीणों को सिलिंडर देने का काम किया गया जिसमे से लगभग ढाई करोड़ लोगों को मिल चूका है |
  • युवाओं को रोजगार दिया गया |
  • सर्जिकल स्ट्राइक ने देश को मजबूत इरादे वाली सरकार होने का पहचान बनाया |
  • देश की सीमाओं के बारे में सरकार ने कदम उठाये |
  • एक साल में ही वन रैंक वन पेंशन पर फैसले लिए गए |
  • ओ बी सी को सम्मान देने का काम किया गया |
  • कालाधन आने के रास्ते बंद किये गए |
  • 45 प्रतिशत दलितों ने भाजपा को वोट दिया |
  • उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार आने के बाद केंद्र सरकार आगे बढ़ी है |
  • अनुदान सहायता दोगुना हुई 24 हजार करोड़ से 48 करोड़ रूपये दिए गए |


Share this story