कैसा रहेगा आज 4 अगस्त 2017 के दिन

कैसा रहेगा आज 4 अगस्त 2017 के दिन

मेष (Aries):

आज आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए। आप पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। आपका तेज काम आपको प्रेरित करेगा। विवाहोत्सुकों के विवाह के प्रश्नों पर आज कम प्रयास से सफलता मिल सकती है। शुभ प्रसंगो का आयोजन होगा। स्त्रियों एवं पुत्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी योजना को बड़े बुज़ुर्गों और भाइयों का सहयोग मिलेगा। आप सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ें। सफलता अवश्य मिलेगी। दिन की शुरुआत में कुछ रुकावटें आ सकती हैं लेकिन दिन खत्म होते-होते सब ठीक हो जाएगा। आज पैसों के लेन-देन में सर्तकता बरतें, कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें। अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें।

वृषभ (Taurus):

आज अपने भाई-बहनों के साथ संबंधो में मिठास बनी रहेगी। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। किसी भी वस्तु को खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। शेयर में आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के विषय में कुछ चिंता रहेगी। शेयर बाजार से आपको मुनाफा हो सकता है। कारोबार में भी इजाफा होगा। आमदनी के नए माध्यम नजर आएंगे। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज किस्मत आपके साथ है। परिजनों, दोस्तों और साथी के साथ समय बिता सकते हैं। किसी बुजुर्ग की राय आपके टूटते रिश्ते को संवार देगी। आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

मिथुन (Gemini):

आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाणी एवं व्यवहार में संयम रखिएगा। दुर्घटना से संभलिएगा। धन का कुछ अधिक व्यय होगा। कोर्ट-कचहरी के प्रश्नों में सावधानी से कदम उठाएं। व्यर्थ के कार्यों में शांति नष्ट हो सकती है। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। समझदारी से काम लें और बातचीत कर मसले को सुलझाएं। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, खासकर अपने पार्टनर के फैसलों में। साथी की अगर कोई बात अच्‍छी न लग रही हो तो उसे प्‍यार से समझाएं। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्‍ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं।

कर्क (Cancer):

आज आपका मन चिंताग्रस्त रह सकता है। आज आपकी सगे-सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है।गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। आज दिनभर आनंद आपके मन पर छाया रहेगा। आज पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। भाई-बंधुओं से जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है। आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्र भी आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। भाग्‍य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। आज रिश्तों को समय दें। दोस्तों और परिजनों से बात करते समय सोच समझकर बोलें, किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे।

सिंह (Leo):

आज निर्णय न ले पाने के परिणाम स्वरूप नए कार्यों का प्रारंभ करना आपके लिए हितकर नहीं है। आज आप सम्बंधों में औपचारिकता रखिएगा नहीं तो मनमुटाव होने की संभावना है। साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। भावनात्मक सम्बंधों से आप नरम हो जाएंगे। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार ही करना होगा। नौकरीपेशे वाले लोगों के लिए आज का दिन ऑफिस में दिन चुनौती भरा हो सकता है। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही गलतियां हो सकती है। आपको काम की गुणवत्ता को बनाये रखना होगा। टीमवर्क के साथ काम आसानी से पूरा हो जायेगा। आज शाम का वक्त बच्चों के साथ गुजारना बेहतर रहेगा। आपका तनाव दूर होगा। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपके लिए संकट खड़ा कर सकता है।

कन्या (Virgo):

आज आपके जीवन-साथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। आप अपने कार्य में आगे बढ पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। आज अपूर्ण कार्यों को भी सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। पर्यटन क्षेत्र आपको बढ़िया करिअर दे सकता है। आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है आज अपनी गलतियों को पहचानकर उसे दोबारा करने से बचें। पार्टनर से किसी बात पर अनबन हो सकती है। आज आप अपनी इच्छाओं को दरकिनार रखें, जीवनसाथी की ख्वाहिशों को पूरा करें। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

तुला (Libra):

आज जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है। जहां तक सम्भव हो बात को बढ़ने न दें। अपने जीवनसाथी के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देना उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। प्रवास में अनपेक्षित बाधाएँ आ सकती हैं। आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें आज आप अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा ले सकते हैं। आप अपने कॉलेज में भी खुद को दूसरों के मुकाबले एक कदम आगे पाएंगे। परिवार के किसी विवाद में आप खुद सीधे ना पड़ें। इस मामले में भाई-बुंधओं और बड़ों की राय से आगे बढ़ें। मन में सकारात्मक विचार बनाए रखना अच्छा होगा। इसका लाभ भी मिलेगा। पुरानी मित्र-मंडली के साथ संबंध फिर जीवंत हो जाएंगे। अध्यापन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर और बड़े अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक (Scorpio):

आज आर्थिक तौर पर सुधार तय है। आज आपका पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। काम सोच समझकर करें और बातचीत के दौरान कुछ भी गलत कहने से बचें। इससे आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। कोई प्रिय वस्तु आपसे छिन सकती है या नष्ट हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है। आपको कार्यालय में अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज मानसिक रूप से भी आप बहुत आनंदित रह पाएंगे। आपका स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहेगा। आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। सभी काम मन मुताबिक पूरा हो जायेगा। परिवार में किसी सदस्य से चल रही अनबन आज खत्म हो जायेगी। किसी नये काम को शुरू करने में अपनो का साथ मिलेगा , साथ ही आर्थिक मदद भी मिल सकती है।

धनु (Sagittarius):

आज का दिन शांत रहकर गुजारें। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएगी। आकस्मिक खर्च होगा। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव होंगे। नये स्रोतों से आज आपको उम्मीद से अधिक धनलाभ होने वाला है जिसे पाकर आप माला-माल भी हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज आप भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। मकान खरीदने या बनाने के मामले में आप पार्टनर की राय को नजरअंदाज ना करें। आने वाले खर्चों के प्रबंध को लेकर आपको मिल जुलकर आगे बढने का प्लान बनाना होगा। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपका पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज आपको कोई खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना अधिक है।

मकर (Capricorn):

आज कुछ खरीदने से पहले उन चीजों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। आज धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। आप अपने सम्बन्ध पर जिद्दीपन को हावी न होने दें।आपका पार्टनर समझौते के मूड में नही है। इसलिए आपको ही समझदारी और लचीले रवैये से काम लेना होगा। आज आपको किसी पुराने रोग से राहत मिल सकती है। आज आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। आपके काम में आ रही रूकावटें दूर होंगी। आज आपके पार्टनर काफी तनाव में होंगे और उन्हें संभालने के लिए आपको अपनी सारी समझ और सारी सहानुभूति काम में लानी होगी। वह अपनी निराशा आप पर निकाल सकते हैं।

कुंभ (Aquarius):

आज आपके भाग्यवृद्धि होने के भी संकेत है। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है। दिनभर मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। यह समय अपनी महत्वाकांक्षा को समझने और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने का है। सफलता आपका बेताबी से इंतजार कर रही है। आप हर एक भावना के बारे में बहुत जल्दी गंभीर हो जाते हैं ,ऐसा करते रहना अब संभव नही होगा। आपको अब जरा धीमे चलना होगा। रहस्यमयी बातों में आज आपकी रुचि रहेगी तथा गूढ़ विद्याओं की ओर अधिक आकर्षण रहेगा। आज प्रवास टालिएगा। रिश्तों में मधुरता आयेगी आज आपका दिन आपके लिये सुनहरे पल लेकर आयेगा। बिजनेस में नए सौदे होंगे। आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। मेडिकल प्रोफेशन और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन नए अवसर लेकर आएगा।

मीन (Pisces):

आज ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। आप किसी अलग संस्कृति या किसी दुसरे देश के रहने वाली के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आप इस आदमी के लिए काफी उत्सुक और भावनात्मक अनुभव करेंगे। आपके कार्यस्थल पर बदलाव हो सकते हैं आज किसी काम में मुश्किल आने पर अनुभवी जानकारों की सलाह लें। आज दोस्तों के साथ व्यवहार में संयम बरतें। किसी दोस्त को आपकी बात का बुरा लग सकता है। किसी नई सफलता से आज छात्रों का मन उत्साह से भर जाएगा। आज पढ़ने में उनका मन लगेगा। रूका हुआ धन अचानक मिलने के योग बनेंगे।

Share this story