युवक का शिकार किया बाघिन ने परिवार संग खाया

युवक का शिकार किया बाघिन ने परिवार संग खाया
पीलीभीत शारिक परवेज बाघो को इंसानी खून व मांस की मानो आदत सी पड गयी है। अभी एक दिन पूर्व ही बाघिन ने शावकों संग एक युवक का शिकार किया था तो आज 24 घन्टे भी नहीं बीत पाये बाघिन ने शावकों संग दूसरे युवक को अपने मुहॅ का निवाला बनाया। इस बार बाघिन ने खुद और शावकों संग युवक को आराम से खाया भी। घटना के बाद ग्रामीण दहशतगर्द है और घरों से बाहर निकलने में डर रहे है। वहीं वन विभाग की निष्क्रीय कार्यशैली से भी अच्छाखासा रोष है। ग्रामीण वन विभाग पर तमाम लापरवाही के आरोप लगा रहे है। इस बार घटना बीते दिन की घटनास्थल से मात्र 10 किलोमीटर दूरी पर थाना अमरिया के गांव सरैंदापट्टी की है।
तीन साल से घूम रही बाघिन
  • अब तो कयास यही लगाया जा रहा है कि यह वोही बाघिन है जो अपने शावकों संग बीते 3 सालों से अमरिया क्षेत्र में घुम रही है। जब यह बाघिन वहाॅ पहुॅची थी तब उसने दौ बच्चों को जन्म दिया इसके बाद उसका कुनबा बडा और देखते ही देखते यह 3 से 5 की संख्या में आ गये इसकी पुष्टि स्वंय वन विभाग भी अपनी रिपोर्ट में करता है।
  • माना जाये तो यह वोही बाघिन अपने शावकों संग है जो अभी पीलीभीत कचहरी से होती हुयी खकरा नदी के रास्ते अपनी घर वापसी कर रही है।
  • बीते दिन इसने पीलीभीत अमरिया तहसील के गांव अड़ौली में अपने खेत की नराई कर रहे मजदूर गांव डाॅग निवासी तसलीम को अपने मुहॅ का निवाला बनाया था।
  • तो आज उसने यहाॅ से करीब 10 किलोमीटर दूरी पर दूसरा शिकार बनाया।
  • इसबार उसने अमरिया के ही गांव सरैंदा पट्टी में अपना शिकार बनाया युवक शमसुल खेत में काम कर रहा था जिस वक्त उसपर हमला हुआ।
  • इस बार बाघिन ने बच्चों संग आराम से युवक को शिकार बनाने के बाद खाया भी।
  • इस घटना के बाद ग्रामीणों में खासा रोष है और वन विभाग के खिलाफ अब ग्रामीण एकजुट हो गये है।
  • खबर भेजे जाने तक पुलिस/प्रशासन व वन विभाग की कोई भी टीम घटना स्थल पर नहीं पहुॅची है।

Share this story