हामिद अंसारी के बयान पर भाजपा ने कहा बताएं कहाँ असुरक्षित है मुस्लमान
नई दिल्ली - भारत के उप राष्ट्रपति जिनके अब पद छोड़ने का समय आ गया है उन्हें अब भारत में मुसलमानों के लिए खतरा लगने लगा है उनका कहना है की भारत में मुसलमानों के लिए सुरक्षा का माहौल नहीं है | उनके इस प्रकार के बयान से देश की राजनीती में उफान आ गया है अब भाजपा सवाल उठा रहा है की हामिद अंसारी को पिछले दस साल में भारत में असुरक्षा का माहौल क्यों नहीं लगा | भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा है कि हामिद अंसारी बताएं कहाँ उन्हें असुरक्षा का माहौल लगता है वो बताएं हम होकर आयेंगे | भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उच्च पदों पर बैठे लोगो को इस प्रकार की बातें नहीं करनी चाहिए | शाहनावाज हुसैन ने कहा की मुसलमानों के लिए भारत से सुरक्षित देश कहीं नहीं है |
No better country than India for Muslims and no better friend than Hindus: Shahnawaz Hussain,BJP on VP Ansari pic.twitter.com/uL9G6ZjEM6
— ANI (@ANI) August 10, 2017