कहिए वन्देमातरम और राष्ट्रगान और कराइए वीडियोग्राफी यूपी के मदरसों में

कहिए वन्देमातरम और राष्ट्रगान और कराइए वीडियोग्राफी यूपी के मदरसों में

लखनऊ (राजीव )- सभी मदरसों में तिरंगा फहराया जाए और बन्दे मातरम् गया जाए और इसकी वीडियोग्राफी भी करायी जाए यह आदेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है | प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा है आज दुश्मन देश चीन और पाकिस्तान जिस तरह से धमकी दे रहा है ऐसे मौके पर यह सन्देश देना जरुरी है | पहले से भी शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रगान गाया जाता है | इस बारे में सरकार द्वारा आदेश जारी किया गया है उसके बाद प्रदेश में इस बारे में टिप्पणी भी की जाने लगी है | इस तरह का आदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा किया गया है |

मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा किया गया है फरमान

हालाकि पहले भी इस तरह के आदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा किया जाता रहा है | यह आदेश मदरसों में राष्ट्रगान किये जाने को कहा गया है |

सपा ने किया इस कदम का विरोध

सपा ने कहा है की इस तरह से आदेश को सभी के लिए किया जाना चाहिए था | वीडियोग्राफी में जो पैसा लगेगा उसका भुगतान कैसे किया जाएगा | सपा ने कहा कि मदरसों में राष्ट्रगान किया जाता है ऐसे में सरकार द्वारा प्रमाणपत्र माँगा जाना गलत है |

Share this story