शुक्रवार 1 सितंबर 2017 को कैसा रहेगा आपका राशिफल

शुक्रवार 1 सितंबर 2017 को कैसा रहेगा आपका राशिफल

डेस्क -ग्रहों का हमारे जीवन मे बहुत बड़ा प्रभाव होता है और इसी लिए जब ग्रह नक्षत्र हमारे साथ होते हसीन तो सब कुछ आसान हो जाता है वहीं जब यह विपरीत होता है तो मुश्किलें बढ़ जाती है आज सूर्य सिंह राशि में यथावत रहेगा और चंद्रमा धनु राशि में रहेगा, इन दोनों को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगा, आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में.....

मेष :-मेष राशि के जातक आज कोई महत्वपूर्ण कार्य न करें, सही समय का इंतजार करने में ही फायदा है।

वृष :-वृष राशि के जातक अगर कहीं धन व्यय करना चाहते हैं तो इसके लिए समय शुभ है, धन निवेश से लाभ होगा।

मिथुन :-मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा, नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।

कर्क :-कर्क राशि के जातकों के अटके काम आज बन सकते हैं, प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी।

कर्ण की मृत्यु के बाद कृष्ण ने अपने हाथों पर क्यों किया उनका अंतिम संस्कार

सिंह :-सिंह राशि के जातक आज अगर किसी ऑफिशियल टूर पर जाते हैं तो इससे आपको लाभ प्राप्त होगा।

कन्या :-कन्या राशि के जातक चापलूसों से सावधान रहें, व्यापार-व्यवसाय में सोच-समझकर निर्णय लें।

तुला :-तुला राशि के जातकों के लिए धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे, किसी कानूनी विवाद में भी फंस सकते हैं।

वृश्चिक :-वृश्चिक राशि के जातक किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने से खुश रहेंगे, पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।

धनु :-धनु राशि के जातक आज लेन-देन के मामले को लेकर परेशान रह सकते हैं, परिवार के सदस्यों से झगड़ा करने से बचें।

मकर :-मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा साथ ही सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कुंभ : कुंभ राशि के जातक आज आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें, जोखिम लेने से हानि होने की संभावना है।

मीन :-मीन राशि के जातकों को आज व्यापार-व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं, काम बनने से उत्साहित नजर आएंगे।

Share this story