अजय देवगन की बादशाहों रही दर्शकों को बांधे रखने में असफल

अजय देवगन की बादशाहों रही दर्शकों को बांधे रखने में असफल

डेस्क - (दीप्ता)- अजय देवगन व इलियाना स्टारर फिल्म बादशाहों बॉक्स ऑफिस पे दर्शकों को लुभाने में उस क़द्र सफल नहीं रह पाई जितनी उम्मीद की जा रही थी | हालांकि सबने अपना किरदार बखूबी निभाया पर फिल्म की कहानी में किसी को वो बात नज़र नहीं आई |

'डर्टी पिक्चर ' और ' वन्स अपॉन आ टाइम इन मुंबई ' जैसी दमदार फिल्मे बड़े परदे को देने वाले मिलन लुथरिया की यह पेशकश दर्शकों के लिए थोरी निराशाजनक रही है|
वैसे तो इस फिल्म के कहानी की पृष्ठभूमि देश में इमरजेंसी के समय की राखी गई है पर कहानी का सरोकार कहीं भी इमरजेंसी से नहीं है |
कहानी के मुख्या किरदार अजय देवगन और सहायक किरदार इमरान हाशमी ट्रक में रखे सरकारी खजाने की लूट को को रोक पाएंगे या नहीं | फिल्म के दुसरे भाग में कहानी दिशाहीन हो के भागती नज़र अति है और अंत में दर्शक खुद को ठगा हुआ सा महसूस करते हैं |

Share this story