बलात्कारी बाबा राम रहीम को लगा अब फ़िल्मी दुनिया का झटका

बलात्कारी बाबा राम रहीम को लगा अब फ़िल्मी दुनिया का झटका

डेस्क - मैसेंजर आफ गाड बन कर फिल्मों में अपनी मुहबोली बेटी हनिप्रीत के साथ जलवा फ़ैलाने वाले बलात्कारी बाबा राम रहीम को अब उसके कुकर्मों के बाद सिने टीवी आर्टिस्ट एसोसियेशन ने वर्क परमिट कैंसिल कर दिया है | जिससे अपने को रॉक स्टार एक्टर और फिल्मकार बताने वाले गुरमीत राम रहीम सिंह को बड़ा झटका लगा है | हाई कोर्ट के निर्देश के बाद राम रहीम के प्रापर्टी का खाका भी खिंचा जा रहा है और कई प्रापर्टी सील भी की जा चुकी है जिससे इसके गुर्गों द्वारा किये गए तांडव की भरपाई की जायेगी |

  • यह फैसला तब लिया गया जब डेरा द्वारा यह मैसेज पास किया गया की जल्द ही मैसेंजर आफ गाड के द्वारा लोगों को धार्मिक और वैदिक मूल्यों को बताया जाएगा |
  • फिल्म से जुड़े लोगों का मानना है की जिस तरह से राम रहीम सिंह के खिलाफ सजा हुई है उसको देखते हुए उसके साथ काम करना अब सही नहीं है |

यह भी देखें बड़ा खुलासा -राम रहीम के डेरा से 11 लड़कियां गायब!

Share this story