लगातार आतंकी हमलों के चलते कश्मीर की घाटी में नहीं बनते दिख रहे शांति के आसार
Sep 5, 2017, 09:55 IST
डेस्क (दीप्ता)- सोमवार को कश्मीर की घाटी में हुए आतंकी मुत्भेद में शहीद हुए सी.आर.पी.एफ के चार जवान और दो हिजबुल के आतंकवादी भी हुए ढेर|
लगातार हो रहे इन आतंकी हमलों, अलगाववादियों और पत्थरबाजों द्वारा फैलाई जा रही दहशत से यह बात साफ़ होती है की सेना की भरसक कोशिशों के बावजूद फिलहाल के लिए तो घाटी में शांति के माहौल की कल्पना करना बेकार ही है|
एक के बाद एक पाक गिरी हुई हरकतें करता रहता है और इसमें भारत में ही रहने वाले अलगाववादी नेता और हुर्रियत के नेता उसका साथ पैसों क लिए देते रहते हैं|