घर में होगा प्रेम और सौहार्द का राज अगर आप अपनाएंगे ये तरीके

घर में होगा प्रेम और सौहार्द का राज अगर आप अपनाएंगे ये तरीके

डेस्क(दीप्ता):- घर में हर किसी को शांतिपूर्ण और खुशनुमा माहौल पसंद अत है पर किसी घर में हमेशा कलेश का ही माहौल बना रहता है| चाहे आप कितना भी विनम्र हों आपके घर के वातावरण में ही नकारात्मकता का वास होता है, पर फेंगशुई के कुछ नुस्खों के साथ आप अपने घर को फिर से कर सकते हैं खुशाल और अपने जीवन में भर सकते हैं प्रेम| सकरात्मता और सौहार्द का होगा आपके घर में वास इन चंद आसान से नुस्खों के साथ|

घर को रखें साफ़:- जी हाँ हमारा घर साफ़ सुथरा हो तो हमारे बर्ताव पर इसका ख़ासा असर पड़ता है इसी लिए अपने घर को साफ़ रखे, फ़ालतू सामान न जमा करें और प्रयोग में न आने वाले पुराने सामान से छुटकारा पायें, घर में जितनी ज्यादा जगह रहेगी, सकारात्मक ऊर्जा का बहाव बना रहेगा|
बिस्तर के पास रखें दो लैंप शेड:- बिस्तर के दोनों तरफ एक-एक नाईट लैंप रखने से किसी को असुविधा नहीं होगी| आप अगर चाहें तो खुशबूदार मोमबत्ती भी रख सकते हैं|
घर को रखें हरा-भरा:- घर के अन्दर पेड़ पौधे रखने से घर की हवा साफ़ बनी रहती है और ताजगी भी बनी रहती है| आप बोन्साई पौधों की रेंज में से कई सरे फैंसी पौधे चुन सकते हैं और घर का वातावरण और शानदार बना सकते हैं|
बिस्तर पे भी दें ध्यान:- बिस्तर के नीचे की जगह खाली रखे क्योंकि वहां भी हवा और ऊर्जा का बहाव बने रहना आवश्यक होता है| इसके आलावा बिस्तर की चादर और तकिये के गिलाफ भड़कीले रंग के न रखें कोई हल्का रंग चुने| भड़कीले रंग उत्तेजना बाधा देते हैं और हम शांति से सो नहीं पते|
कमरे पे भी दें ध्यान:- सोने के कमरे में रौशनी तेज़ न रखे और दीवारों के रंग भी चटख न रखें| हलके रंग मन शांत रखने में मदद करते है|

Share this story