मौज मस्ती में बीतेगा आज 12 सितंबर 2017 जानिए राशिफल

मौज मस्ती में बीतेगा आज 12 सितंबर 2017 जानिए राशिफल

डेस्क -हर घड़ी बदल रही है रूप जिंदगी जानते हैं क्यों कहा जाता है इसके पीछे जो कारण है वह है कि पल क्षण ग्रह और नक्षत्र अपनी जगह बदलते रहते हैं और इसी कारण हर दिन कुछ अलग होता है । आइये जाने कैसा रहेगा 12 सितंबर 2017 के राशिफल

मेष :-मेष राशि के जातक सकारात्मक सोच अपनाते हुए काम करें, सफलता अवश्य मिलेगी।

वृष :-वृष राशि के जातक आज भविष्य की चिंता को लेकर परेशान रहेंगे।

मिथुन :-ग्रहों की प्रतिकूलता मिथुन राशि के जातकों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालेगी।

कर्क :-कर्क राशि के जातक आज घरेलू विवादों के चलते परेशान रह सकते हैं।

सिंह :-सिंह राशि के जातक आज अपने महत्वपूर्ण कार्यों को करने के बजाय मौज मस्ती में दिन को व्यतीत करेंगे।

कन्या :-कन्या राशि के जातकों के लिए आज परिस्थितियों से समझौता करने में ही भलाई है।

तुला :-तुला राशि के जातकों पर कार्य का बोझ बढे़गा, भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।

वृश्चिक :-वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बन रहे हैं।

धनु :-नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होगा।

मकर :-योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा, महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें।

कुंभ :-कुंभ राशि के जातक आज अपने किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, पुरानी यादें ताजा होंगी।

मीन :-मीन राशि के जातकों को आज अजनबियों से भी सहयोग प्राप्त होगा।

Share this story