भरपूर आनंद लूटिए अगर आप है इस राशि के देखिये 24 सितंबर 2017 के राशिफल

भरपूर आनंद लूटिए अगर आप है इस राशि के देखिये 24 सितंबर 2017 के राशिफल

भविष्यवक्ता बेजान दारूवाला ने जो प्रेडिक्शन किया है उसको देखते हुए कहा जा सकता है कि कुछ लोगों के लिए आज जा दिन बहुत अच्छा बीतने वाला है ।

मेष (Aries): नए कार्य करने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। गूढ़ विद्या तथा रहस्यमय विषयों को जानने-समझने का आज आप प्रयत्न कीजिएगा।

वृषभ (Taurus): दिन का प्रारंभ आज आनंदप्रमोद और मित्रों की भेंट से होगा। अन्य व्यक्ति भी आज आपके जीवन में आ सकते हैं। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है।
मिथुन (Gemini): आजका आपका दिन मनोरंजनप्रद और आनंद लूटने का है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा।
कर्क (Cancer): प्रतिकूलता में भी आप परिश्रमपूर्वक कार्य करेंगे तो अग्रगामी होने के अवसर हैं। आरोग्य में विशेषकर पेट के व्याधि से समस्या होगी। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में सफलता मिलेगी, परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति अधिक अनुकूल बनेगी।
सिंह (Leo): आजका दिन ध्यान से चलने का दिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। मानसिक रूप से तनाव रहेगा। शारीरिक रूप से कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। साथ-साथ परिवारजनों के साथ किसी बात पर खटपट हो सकती है।
कन्या (Virgo): आपको लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है ऐसा गणेशजी कहते हैं। बंधु-स्वजनों से लाभ होगा। सम्बंधो में प्रेम और सन्मान की प्रधानता रहेगी। परंतु मध्याहन के बाद आप चिंतातुर रहेंगे जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
तुला (Libra): शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक झगडे़ में वाणी पर संयम रखना होगा। नकारात्मक मानसिकता न अपनाइएगा। घर के सदस्यों के साथ भ्रांति खड़ी न हो इसका ध्यान रखिएगा।
वृश्चिक (Scorpio): आजका आपका दिन मध्यम फलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। सुख और संतोष का अनुभव होगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्ण दिन संपन्न होगा।
धनु (Sagittarius): आजके दिन दुर्घटना एवं शल्यचिकित्सा से संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। आनंद-प्रमोद के पीछे आप अधिक खर्च करेंगे।

मकर (Capricorn): आजका दिन व्यापार-उद्योग के लिए और व्यावसायिकों के व्यवसाय के लिए लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन भी सुखी रहेगा।
कुंभ (Aquarius): आजका दिन लाभकारी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ की प्राप्ति होगी। सन्मानित होंगे। व्यवसाय या व्यापार में पदोन्नति होगी। उच्च अधिकारी तथा उपरी आप पर प्रसन्न रहेंगे।
मीन (Pisces): बौद्धिक तथा उससे सम्बंधित लेखन कार्य में आज आप सक्रिय रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। लंबे प्रवास तथा धार्मिक यात्रा के योग हैं, जिसमें किसी बडे़ प्रतिष्ठान की भेंट आप लेंगे। विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों से मेल-जोल रहेगा।

Share this story