चब्बा की अध्यक्षी बरकरार, विरोधी खेमा पस्त

चब्बा की अध्यक्षी बरकरार, विरोधी खेमा पस्त
डेक्स (प्रभाष त्रिपाठी)...पीलीभीत। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पद पर हरप्रीत सिंह चब्बा की जिलाध्यक्षी बरकरार है। यहाॅ बीते दिन उडीसा से आये पूर्व विधायक व पीलीभीत के पर्यवेक्षक प्रदीप राव पवार ने कांग्रेस के संगठन के चुनाव कराये। चुनाव समय से दोपहर 2 बजे शुरू हुआ। जिसमें 2 घन्टे का समय नामांकन के लिये रखा गया था।
जिलाध्यक्ष पद के लिये सबसे पहले वर्तमान जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने अपना नामांकन दाखिल किया इसके बाद उनके खिलाफ सत्यप्रकाश पाण्डे ने अपना पर्चा दाखिल किया। लेकिन पर्चा वापस लेने के अन्तिम क्षणों में सत्यप्रकाश ने अपना पर्चा वापस ले लिया जिससे हरप्रीत दोबारा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये। पूरे जिले से चुनकर आये 54 डेलिगेट्स ने अपना अध्यक्ष हरप्रीत को चुना।
दो गुटो में दिखे कांग्रेसी।
एक तरफ कांग्रेस संगठन की ओर से आये पीलीभीत के पर्यवेक्षक प्रदीप राव पवार संगठन के चुनाव करा रहे थे तो वहीं दूसरा गुट अपना अलग कार्यक्रम कर रहा था। वो अपना दूसरा चुनाव करा रहे थे और पर्यवेक्षक से मांग कर रहे थे कि वो उनके कार्यक्रम में आकर संगठन के चुनाव कराये। जिसपर पर्यवेक्षक प्रदीप राव ने मना कर दिया। उनका कहना था कि संगठन के चुनाव जो जिला डेलिगेट्स बनाये गये है वो ही वोट देकर अपना अध्यक्ष चुनेगें। जो डेलिगेट्स चुनकर आये है उन्हे ही अपना अध्यक्ष चुनने का हक़ है नाकि कोई भी अपना निजी कार्यक्रम करके अध्यक्ष बना ले। कांग्रेस पार्टी संगठन पर काम कर रही है नाकि किसी व्यक्ति विशेष की निजी सोच पर। उन्होने कहा कि जो लोग खुद को कांग्रेसयी कहते है और यहाॅ नहीं आये उन्हे कांग्रेस में रहने का कोई हक नहीं। डेलिगेटस ने अपना अध्यक्ष चुन लिया है और वोही अध्यक्ष रहेगा।

Share this story