प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

लखनऊ, उत्तरप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 महेन्द्र नाथ पांडेय के लखनऊ से प्रथम बार इलाहाबाद जाते समय भाजपा पूर्व प्रदेश मन्त्री वीरेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा तेलीबाग़, पीoजीoआईo और मोहनलालगंज में ढोल बाजा, फूल मालाओं से पुष्प वर्षा करके ज़ोरदार भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया |

इस अवसर पर लखनऊ जिला प्रभारी अजय त्रिपाठी, भाजपा जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव, पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप दुबेदी, मंडल अध्यक्ष डॉ0 अरविन्द विश्वास, मंडल उपाध्यक्ष संजीव अवस्थी, राजन मिश्रा, सुरेश बाजपेयी "राजू", युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रमोहन चौबे, भाजपा जिला प्रतनिधि अरविन्द दीक्षित, संजय तिवारी, सूर्यकांत अवस्थी, दुर्गेश सिंह, आशीष मिश्रा, विनय मिश्रा, रिंकू सोनकर सहित सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी-कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे |

Share this story