आज के ही दिन महानायक अमिताभ बच्चन का हुआ था जन्म ,और क्या है खास आज इतिहास में

आज के ही दिन महानायक अमिताभ बच्चन का हुआ था जन्म ,और क्या है खास आज इतिहास में

डेस्क -इतिहास में हर दिन अपने साथ कुछ न कुछ यादें संजोय हुए होता है । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: 1737 - कलकत्ता (अब कोलकाता) में सबसे खतरनाक चक्रवात तूफान आया।
1869 - अमेरिकी खोजकर्ता थॉमस एडीसन ने अपनी पहली आविष्कार पर एक पेटेंट के लिए आवेदन किया।
इस इलेक्ट्रिक मशीन का इस्तेमाल वोटों की गिनती के लिए किया गया था।
1881 - अमेरिकी आविष्कारक डेविड हेंडरसन हॉस्टन ने कैमरों के पहले रोल फिल्म का पेटेंट कराया।
1902 - स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण का बिहार के सिताबदियारा गांव में जन्म।
1932 - न्यूयॉर्क में राजनीतिक अभियान के लिए पहला प्रसारण किया गया।
1939 - अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने अल्बर्ट आइंस्टीन को पत्र लिखकर अमेरिका के परमाणु कार्यक्रम को तेजी से विकसित करने का आग्रह किया।
1942 - बॉलीवुड सुपरस्टार और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्म।
1968 - अमेरिका का पहला मानवयुक्त ओपोलो मिशन ‘अपोलो 7’ के प्रक्षेपण का कक्षा से पहली बार टेलीविजन प्रसारण किया गया।
1984 - अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक कैथरीन डी सुलिवन अंतरिक्ष में सैर करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।
वह अंतरिक्ष शटल चैलेंजर पर सवार थीं।
1994 - अमेरिका में कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में समलैंगिक विरोधी अधिकारों को असंवैधानिक घोषित कर दिया।
सोर्स एजेंसी

Share this story