महिला आरक्षी ने की खुदकुशी

महिला आरक्षी ने की खुदकुशी

सीतापुर। कलेक्ट्रेट की आवासीय कालोनी में महिला आरक्षी ने खुदकुशी कर ली। घटना का कारण अज्ञात बना हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट के आवासीय परिसर के एक मकान में शहर कोतवाली में तैनात बरेली निवासिनी महिला आरक्षी दिव्या भारती डीएम डॉ. सारिका मोहन की हमराही में ड्यूटी पर लगी हुई थी। सोमवार की देर शाम उसका आवास अंदर से बंद था। घर के अंदर की लाइट जल रही थीं। तभी आवासीय परिसर में रह रहे कुछ लोगों की नजर उसके आवास पर पड़ी। लाइट की रोशनी में उसका शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ दिखाई दिया। उसके बाद कालोनी में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवास का दरवाजा तोड़ा और उसके शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। अभी तक खुदकुशी का कारण अज्ञात बना हुआ है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने बताया कि मृतका के पास से कोई भी सुसाइड नोट नही मिला है। जिससे घटना का कारण अज्ञात बना हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

Share this story