देखे मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर की कुंडली

देखे मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर की कुंडली
हरियाणा की मॉडल और मिस इंडिया मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर देश का नाम रौशन किया है। भारत की किसी महिला ने 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। इस बार मिस वर्ल्ड 2017 का आयोजन सान्या शहर एरीना में हुआ था, जिसमें दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आई हुई 108 सुंदरियां ने हिस्सा लिया, लेकिन बाजी भारत की मानुषी ने मार ली। 2016 में मिस वर्ल्ड की विजेता प्यूटरे रिको की स्टेफनी डेल वैले ने मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड का ताज पहना

कौन हैं मानुषी छिल्लर

आपको बता दें कि देश का नाम दुनिया भर में रोशन करने वाली मानुषी छिल्लर हरियाणा की रहने वाली हैं। मानुषी ने मिस वर्ल्ड बनने से पहले इसी साल 54वीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 का खिताब भी जीता था, जिसके बाद इस बात के कयास लगाये जा रहे थे कि मानुषी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगी।
मानुषी का जन्म 14 मई 1997 को रोहतक में हुआ है और अभी उनकी उम्र 20 साल हैं। खूबसूरती के साथ – साथ मानुषी पढ़ाई में भी आगे हैं। मानुषी मेडिकल साइंस की छात्रा हैं। मानुषी डॉक्टरी की पढ़ाई के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में भी काम करती हैं। मानुषी हृदय रोग सर्जन बनना चाहती हैं और ग्रामीण इलाकों में बहुत सारे गैर लाभकारी अस्पताल खोलना चाहती हैं |
मानुषी छिल्लर प्रशिक्षित शास्त्रीय "कुचिपुड़ी" नृत्यांगना हैं. उनको खेल-कूद में काफी दिलचस्पी है | इसके साथ ही उन्‍हें स्‍केचिंग करना और पेटिंग करना काफी पसंद है। 20 वर्षीय मानुषी पीरियड्स के दौरान स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाने का काम कर चुकी हैं। मानुषी पीजीआई एमएस रोहतक से पासआउट है और उनके पिता डॉ मित्रवसु और माता दोनों पेशे से एक डॉक्टर हैं और डीआरडीओ दिल्ली में सेवारत हैं।
मानुषी छिल्लर रोहतक की कमल कॉलोनी वासी डॉ. मित्रवसु चिल्लर की बेटी हैं। उनकी मां नीलम दिल्ली के इबहास में डिपार्टमेंट अॉफ न्यूरोकैमिस्ट्री की हेड हैं। डॉक्टर दंपति की बेटी मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वीमेन से पढ़ाई की है। मानुषी को नृत्य, गायन, कविता लिखने और चित्रकारी का शौक है।
मानुषी जहां चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई कर रही हैं, वहीं उनकी बहन वकालत में अध्ययनरत हैं और उनका छोटा भाई अभी स्कूल में है।मानुषी फिलहाल भगत फूल सिंह विवि खानपुर से एमबीबीएस की छात्रा हैं। मानुषी शुरु से ही पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहीं हैं। डॉक्टरी की पढ़ाई करने के बाद भी मानुषि अपनी खूबसूरती के दम पर एक सुपरमॉडल बन गईं।

देखे आगे की स्लाइड

Share this story