थाने में झूमे बाराती ,पुलिस वालों बाराती और घराती बने

थाने में झूमे बाराती ,पुलिस वालों बाराती और घराती बने


थाना परिसर में धूमधाम से कराया गया युगल जोड़े का विवाह

सीतापुर ( सुमित बाजपेई) पिसावां थाने में तीन साल तक रिलेशन में रहने के बाद जिस दिन लड़के का तिलक चढने वाला था। उसी दिन लड़की थाने पहुंच कर लड़के के साथ जीने मरने की बात कहते हुए न्याय की गुहार लगाई। मामला पुलिस के पास पहुंचने पर चौबीस घंटे में ही लड़की को उसका मन चाहा वर मिल गया। पुलिस के सामने लड़का शादी के लिए तैयार हो गया और थाने में ही में लड़का और लड़की के परिवार वालों के सामने धूमधाम से बैंडबाजे के साथ शादी कराई गई और उसके बाद दोनों की थाने से विदाई हुयी।


पिसावां थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी दिनेश की 19 वर्षीय पुत्री पूजा का प्रेम प्रसंग करीब तीन वर्षों से इलाके के ही चौकनिया निवासी आल्हा के बीस वर्षीय पुत्र अंकित से चल रहा था। एक ही जाति के होने के बाद भी दोनों के परिजन शादी करने पर सहमत नहीं थे। लड़के के परिजनों ने अंकित का विवाह दूसरी जगह से तय कर दिया था। बुधवार को अंकित का तिलक कार्यक्रम होना निश्चित था लेकिन उसी दिन पूजा थाने पहुंच कर एसओ जयशंकर सिंह से फरियाद लगाते हुए अंकित के साथ जीने मरने की बात कही। विवाह ना होने पर अपनी जान तक देने की बात कहते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसओ द्वारा लड़की व लड़के के पक्ष को थाने पर बुलाने के बाद दोनों पक्ष विवाह के लिए राजी हो गये। गुरुवार को थाना परिसर में ही स्थित मंदिर पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में बैंडबाजे के साथ विवाह कराया गया। लड़के लड़की ने एक दूसरे को जयमाल डालकर मंदिर के फेरे लिये। जिसके बाद मौजूद सैकड़ों लोगों ने मुँह मीठा करते हुए वर वधू को आशीर्वाद दिया।

Share this story