दहेज़ न मिलने पर पति और देवर ने मिलकर किया ऐसा जिसे जानकर उड़ जायेगे आप के होश

दहेज़ न मिलने पर पति और देवर ने मिलकर किया ऐसा जिसे जानकर उड़ जायेगे आप के होश

डेस्क-एक बार फिर दहेज के खातिर एक लड़की फिर ससुराल वालो का शिकार हुए यह बात है भोपतपुरा गांव में रविवार सुबह पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका का भाई कोटा से बहन के ससुराल पहुंचा, लेकिन 20 मिनट पहले ही उसकी हत्या कर दी गई थी। 21 वर्षीय मृतका गायत्री कुशवाह का पीहर आवां कोटा में था और दो साल पहले ही भोपतपुरा गांव के भरतराज कुशवाह पुत्र मोहनलाल के साथ शादी हुई थी।शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए गायत्री को तंग कर रहे थे। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मृतका का तालेड़ा अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं हो सका, ऐसे में शव कोटा ले जाकर पोस्टमार्टम कराना पड़ा। ससुराल वालों ने मृतका के जहर खाकर जान देने की अफवाह फैलाई और उसके संस्कार की तैयारी करने लगे, लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए।परिजनों पुलिस के अनुसार रविवार सुबह 10 बजे गायत्री ने अपने पिता शिवप्रकाश को फोन कर कहा था कि उसे ससुराल से ले जाएं वरना ये मुझे मार डालेंगे। इस पर गायत्री के पिता ने बेटे मुकेश को कोटा से भोपतपुरा भेज दिया। मुकेश भोपतपुरा पहुंचा तो पता चला कि 20 मिनट पहले ही उसकी बहन की गला घोंट कर हत्या कर दी गई है। मृतका के रिश्तेदारों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। शव को कोटा में पोस्टमार्टम करवाया गया।

दहेज मांगकर पीटते थे ससुराल वाले समझाने पर नहीं माने


गायत्री ने कई बार अपनी पीड़ा बताई पर बेटी की गृहस्थी बचाने के लिए उन्होंने कानूनी कार्रवाई नहीं की और ससुराल वालों को कई बार समझाया। उन्होंने अपने दामाद को भी खूब समझाया लेकिन वह हमारे सामने तो कुछ नहीं कहता था पर बेटी को ससुराल में पीटता था। इधर, डीएसपी शिवलाल बैरवा, थानाधिकारी पुरुषोत्तम मेहरिया ने घटनास्थल पर जाकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने आरोपी पति उसके परिवार वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पति भरतराज, पिता मोहनलाल की तलाश शुरू कर दी है।गायत्री की हत्या के बाद कुशवाह बाहुल्य भोपतपुरा में सनसनी फैल गई। गांव की महिलाएं सहमी नजर आईं। मृतका की रिश्ते में चाची सरपंच संतोष कुशवाह ने गहरा दुख जताया है। लोगों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग पुलिस से की है। इधर गायत्री की हत्या की खबर के बाद उसके पीहर आवां से काफी लोग तालेड़ा थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मृतका का संस्कार सोमवार उसके पिता के घर किया जायेगा


Share this story