समय के साथ ऐसी हो जाएगी धरती, इतना बदल जाएगा इंसान विडियो देखे

समय के साथ ऐसी हो जाएगी धरती, इतना बदल जाएगा इंसान विडियो देखे

डेस्क-क्या आपने सोचा है कि आने वाले कुछ साल धरती और मनुष्य जीवन के लिए कैसे होंगे? क्या आपने सोचा है कि 1000 साल बाद धरती का क्या होगा अगर आपके भी मन में ऐसे ही सवाल हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं इनके जवाब। जितनी तेजी से हम टेक्नोलॉजी के मामले में आगे बढ़ रहे हैं उतनी ही तेजी से हमारे आसपास का वातावरण बदल रहा है। 1000 साल में होंगे इतने बदलाव हम तेजी से बायो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। इसे देखकर यह कहा जा सकता है कि हम अपनी उम्र बढ़ाने के कई तरीके भी जल्द खोज लेंगे। मेडिकल इंजीनियर्स ऐसी खोज कर सकते हैं जो हमारे शरीर की उम्र बढ़ाने वाले टिश्यूज को कंट्रोल कर सकेगी। इससे इंसान की उम्र बढ़ जाएगी।


कुछ समय पहले कैलिफोर्निया के सॉक इंस्टीट्यूट ने रिसर्च के जरिए बताया कि अब इंसान को बूढ़ा होने से रोका जा सकेगा। हो सकता है उम्र बढ़े लेकिन उम्र के निशान नजर नहीं आएंगे। ये प्रयोग बेहद शुरुआती दौर में है। वैज्ञानिकों की मानें तो ये इंतजार लंबा खिंच सकता है लेकिन इतना तय है कि अगर प्रयोग सफल हुआ तो ये मानव इतिहास की सबसे बड़ी खोज साबित होगी

Share this story