हैप्पी बर्थडे सलमान खान जानिए कुछ पुरानी यादे
Dec 27, 2017, 05:45 IST
डेस्क-सलमान ख़ान बस नाम ही काफी है। आज इस मनमौजी सुपरस्टार का बर्थडे है। सलमान इस साल अपना 52 वां जन्मदिन मना रहे हैं फ़िल्में आज सलमान ख़ान के नाम से चलती हैं। दिग्गज डायरेक्टर्स सलमान के पीछे लाइन लगा कर खड़े रहते हैं कि सलमान उनकी फ़िल्म के लिए हां बोल दें लेकिन सलमान अपनी मर्जी के मालिक हैं। वही करते हैं जो उन्हें भा जाए। इन दिनों सलमान की फ़िल्म ‘टाइगर ज़िन्दा है’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाये हुए है। लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि सलमान की कुछ ऐसी भी फ़िल्में रही हैं जो कभी सिनेमा हॉल तक पहुंची ही नहीं। यानी रिलीज़ ही नहीं हो पायी। आइये जानते हैं उनकी कुछ ऐसी ही फ़िल्मों के बारे में।