मारा पीटा फिर घसीटा उसके बाद जला दिया, अभी भी मौजूद है घसीटने के निशान

मारा पीटा फिर घसीटा उसके बाद जला दिया, अभी भी मौजूद है घसीटने के निशान
  • सब्जी लेने निकला था एलआईसी एजेन्ट,
  • नये साल पर पुलिस को खुलासे की चुनौती

फैज़ाबाद:(अभिषेक गुप्ता) उन्हे न पुलिस का खौफ था न सजा का डर, नये साल के आगाज पर पुलिस को खुली चुनौती दी। हत्या ऐसी की रुह कांप जाय। मामला खंडासा थाना क्षेत्र के डीली सरैया गांव का है। यहां एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव का एक पैर जलकर अलग हो चुका था।

पुलिस को मौके पर बिखरी हुए सब्जियां, मोटरसाईकिल की चाभी व शव से सटी मोटरसाईकिल मिली। हत्या के विषय में किसी से दुश्मनी से इंकार करते परिजन भी कुछ नहीं कह पा रहे है। फिरहाल पुलिस सविलांस की मद्द लेकर सुराग की तलाश में जुटी है। एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के कारणो का पता चलेगा। शव 20 से 25 प्रतिशत जला हुआ था। परिजन किसी से दुश्मनी से इंकार कर रहे है।


पूरी चौबे डीली सरैया के रहने वाले शेष नारायन चौबे उम्र 50 वर्ष पुत्र हौसला प्रसाद घर से सब्जी खरीदने के लिए निकले थे। वे भारतीय जीवन बीमा निगम में काम करते थे। काफी देर तक जब वह नहीं लौटे तो परिवार वालो को खोजबीन प्रारम्भ की। उनका मोबाईल बंद बताया जा रहा था। सुबह घर से500 मीटर दूर अड़खम्बा टीले के पास शव मिलने की जानकारी परिजनो को मिली।

शेष नारायन के शव मिलने की जानकारी पर लोगो का हूजूम जुट गया। टीले पर घसीटने के निशान दिखाई दे रहे थे। शव के पास में मौजूद मोटरसाईकिल लगभग जल चुकी थी। शव का एक पैर जलकर अलग हो चुका था।

पूरे शरीर जला हुआ प्रतीत हो रहा था। घटना को देखकर लग रहा था इसे अंजाम देने में दो से तीन लोग शामिल रहे होंगे।

Share this story