भारत माता की आरती पर अड़ा एबीवीपी पुलिस से जम कर धक्का- मुक्की

भारत माता की आरती पर अड़ा एबीवीपी पुलिस से जम कर धक्का- मुक्की

विदिश- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा सेंट मेरी कालेज में भारत माता मंदिर की आरती करने की परमिशन न मिलने पर कार्यकर्त्ता नाराज होगये इन्हें कालेज के अन्दर जाने की परमिशन प्रशासन द्वारा नहीं दी गई | पुलिस उन्हें अन्दर जाने से रोक रही है और कार्यकर्त्ता किसी भी कीमत पर पूजा पाठ करना चाहते हैं | मौके पर पुलिस और प्रशासन मौजूद है |

  • सेंट मेरी कालेज में भारत माता की आरती को लेकर विवाद हो गया है।
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सेंट मेरी कॉलेज में भारत माता की आरती करने पर अड़े थे।हंगामे की सूचना पर कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची।
  • हाईवे के पास स्थित पीतल मिल इलाके में सेंट मेरी कॉलेज पर बड़ी संख्या में ABVP के कार्यकर्ता पहुंचे थे।
  • वे कॉलेज में भारत माता की आरती करना चाहते थे। लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी थी।
  • इस पर पुलिस ने इन कार्यकर्ता को कॉलेज में घुसने से रोक दिया।
  • कार्यकर्ता इसके बाद कॉलेज के गेट पर ही आरती करना चाहते थे लेकिन पुलिस और प्रशासन का कहना था कि कार्यकर्ता कॉलेज के पास एक मंदिर में आरती कर सकते हैं।
  • इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच कई बार झड़प और धक्कामुक्की की स्थिति बनी।
  • पूरे इलाके में तनाव फैलने पर एडीएम एचपी वर्मा और एएसपी विनोद कुमार सिंह मौके पर मौजूद है।

Share this story