अभी और बढ़ेगी गलन ठंढ ने थामी रफ्तार

अभी और बढ़ेगी गलन ठंढ ने थामी रफ्तार
  • न्यूनतम तापमान करीब 6 ड्रिग्री सेल्सियस रहा, दो पहिया वाहन चलाने में खासी दिक्कत
  • दुकानो पर कम दिखे कस्टमर, अभी कुछ दिनो तक ऐसी ही रहेगी गलन, धूप भी बेअसर

फैज़ाबाद:(अभिषेक गुप्ता)अभी ठंडक का कहर जारी रहेगा। शुक्रवार को फैजाबाद का न्यूनतम तापमान करीब6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गलन से जनजीवन अस्त व्यस्त दिखाई दिया। आने वाले दिनो में गलन कम होने के आसार नहीं दिख रहे है। धूप बेअसर साबित हो गयी है। ठंड से दुकानो में कस्टमर कम दिखने लगे है।

मौसम विभाग के अनुसार अभी 10 जनवरी तक गलन कम होने के आसार नहीं है। दिन का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। ठंड का असर आमजनजीवन पर काफी देखा जा सकता है। दिन भर लोग अलाव के पास नजर आये। जहां भी आग दिखे आसपास लोगो की भारी भीड़ नजर आयी।

तेज मोटरसाईकिल चलाने वाले भी धीरे धीरे अपने गंतव्य तक जाते नजर आये। कपड़ो से लदे हुए बच्चे नजर आये तो जैकेट और टोपी के साथ लोग नजर आये। स्कूलो में जिलाधिकारी के आदेश छुट्टी पर बच्चो को राहत नजर आयी। कड़ाके ठंडक में अस्पताल में मौजूद तीमारदारो को खासी दिक्कतो का सामना करना पड़ा

Share this story