बेखौफ लुटेरों ने प्रधान के भाई को गोली मार लूटा ,एक लाख78 हजार

बेखौफ लुटेरों ने प्रधान के भाई को गोली मार लूटा ,एक लाख78 हजार

गोण्डा। मोती गंज थाना क्षेत्र में बीती रात्रि में करीब 1.30 बजे एक परचून के व्यापारी को रात्रि में तीन बदमाशो ने गोली मार कर एक लाख 78 हजार रुपये लूट लिया। घायल अवस्था मे इलाज के लिए अस्पताल ने भर्ती कराया गया है।

क्या है मामला , और कैसे घटी घटना

मोती गंज थाना के कुंदरुखी गांव के निवासी 30 वर्षीय वीरेंद्र कुमार पुत्र राम लखन अपने दुकान पर सो रहा था। रात्रि ने करीब 1.30 बजे तीन लोग उस के छत पर आए और तिवारी कह कर आवाज लगाने लगे। इस पर वीरेंद्र अपने छत पर गया। तीनो बदमाशो ने उन की कनपटी पर रिवाल्वर लगा दिया और दुकान के अंदर ले गये। दुकान में एक बक्शे में रखा एक लाख 78 हजार रुपये ले लिया। इस पर शोर करने पर बदमाशों ने उस को गोली मार दिया। गोली उस के हाथ मे लगीं। घायल अवस्था मे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित की जुबानी

घायल अवस्था मे बीरेंद्र ने बताया कि वह कमेटी बना कर बीसी चलाता है उसी का पैसा उस के दुकान में रखा था। उस ने बताया कि अब की बार राम बहादुर को डेढ़ लाख रुपये देने था। अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है !

Share this story